Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत, ऑस्ट्रेलिया जीवंत द्विपक्षीय मित्रता की दिशा में काम करते रहेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी ने यात्रा के दौरान अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ व्यापक बातचीत की और यहां एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लिया।

PM Modi

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी (फोटो ANI)

भाषा।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक जीवंत द्विपक्षीय दोस्ती की दिशा में काम करते रहेंगे जो वैश्विक भलाई के हित में भी है। ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न होने के बाद मोदी स्वदेश रवाना हो गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘तीन देशों की सफल यात्रा का समापन! जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए।’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा के दौरान G-7 राष्ट्रों की बैठक में भी शिरकत की. इसी बैठक के दौरान अलग से उन्होंने क्वाड देशों के साथ भी बैठक की. क्वाड में भारत के अलावा जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में स्थिरता को कायम करना है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital