बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
India Cuba Relations: कैरिबियाई सागर में स्थित द्वीपीय देश क्यूबा को भारत ने एक बार फिर हजारों किलो आपदा राहत सामग्री प्रदान की है. अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) द्वारा संचालित मुंद्रा बंदरगाह से रविवार को ‘मेड इन इंडिया’ एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) की 90 टन की खेप क्यूबा के लिए रवाना हुई.
अधिकारियों के मुताबिक, क्यूबा को भारत की मानवीय सहायता के हिस्से के रूप में एपीआई का उपयोग क्यूबा के दवा निर्माताओं द्वारा पुरानी संक्रामक बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन के रूप में एंटीबायोटिक्स बनाने के लिए किया जाएगा.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आज कहा, “क्यूबा को भेजी गई सहायता फार्मेसी के क्षेत्र में भारत की मजबूत स्थिति की पुष्टि करती है और क्यूबा के साथ भारत की ऐतिहासिक मित्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.”
भारत कुछ वर्षों से क्यूबा में आए तूफान और कोविड-19 महामारी के दौरान हुई तबाही के मद्देनजर उसे आपदा राहत सहायता प्रदान करता रहा है. नवंबर 2020 में भारत ने क्यूबा को जीवन रक्षक दवाओं के 524 डिब्बे दान किए और 2022-23 के दौरान अल्पकालिक ऋण व्यवस्था के तहत चावल की आपूर्ति की थी. भारत ने कृषि, कृषि-खाद्य और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्यूबा सरकार को 243 मिलियन डॉलर का कर्ज प्रदान किया है.
इस देश में प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले कुछ वर्षों में बहुत नुकसान हुआ.
— भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…