Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्यूबा को बर्बादी से उबारने के लिए भारत ने भेजी 90 टन राहत सामग्री, दाल-चावल, जीवन रक्षक दवाओं की खेप भी पहुंचाई

भारत ने क्यूबा को दाल-चावल के साथ जीवन रक्षक दवाओं की खेप भिजवाई है. क्यूबा सरकार को कृषि, कृषि-खाद्य और नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर में लाखों डॉलर का कर्ज भी दिया.

Humanitarian Assistance To Cuba
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India Cuba Relations: कैरिबियाई सागर में स्थित द्वीपीय देश क्यूबा को भारत ने एक बार फिर हजारों किलो आपदा राहत सामग्री प्रदान की है. अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) द्वारा संचालित मुंद्रा बंदरगाह से रविवार को ‘मेड इन इंडिया’ एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (एपीआई) की 90 टन की खेप क्यूबा के लिए रवाना हुई.

अधिकारियों के मुताबिक, क्यूबा को भारत की मानवीय सहायता के हिस्से के रूप में एपीआई का उपयोग क्यूबा के दवा निर्माताओं द्वारा पुरानी संक्रामक बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन के रूप में एंटीबायोटिक्स बनाने के लिए किया जाएगा.

Humanitarian Assistance Cuba

 

मुंद्रा बंदरगाह से क्यूबा को भेजी गई 90 टन जरूरी सामग्री

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आज कहा, “क्यूबा को भेजी गई सहायता फार्मेसी के क्षेत्र में भारत की मजबूत स्थिति की पुष्टि करती है और क्यूबा के साथ भारत की ऐतिहासिक मित्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.”

कोरोना महामारी के दौरान भी की थी मदद

भारत कुछ वर्षों से क्यूबा में आए तूफान और कोविड-19 महामारी के दौरान हुई तबाही के मद्देनजर उसे आपदा राहत सहायता प्रदान करता रहा है. नवंबर 2020 में भारत ने क्यूबा को जीवन रक्षक दवाओं के 524 डिब्बे दान किए और 2022-23 के दौरान अल्पकालिक ऋण व्यवस्था के तहत चावल की आपूर्ति की थी. भारत ने कृषि, कृषि-खाद्य और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्यूबा सरकार को 243 मिलियन डॉलर का कर्ज प्रदान किया है.

Cuba–India relations

इस देश में प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले कुछ वर्षों में बहुत नुकसान हुआ.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital