Bharat Express DD Free Dish

“मैं अल फशीर में हूं… बचा लीजिए”, सूडान में किडनैप भारतीय ने लगाई मदद की गुहार, हथियारबंद लड़ाकों ने पूछा-‘क्या तुम शाहरुख खान को जानते हो?’

Indian Kidnapped In Sudan: सूडान में एक भारतीय नागरिक को विद्रोही गुट आरएसएफ ने किडनैप कर लिया है. किडनैप किये गए भारतीय की पहचान ओडिशा के 36 वर्षीय आदर्श बेहरा के रूप में हुई है.

Indian Kidnapped In Sudan

Indian Kidnapped In Sudan

Indian Kidnapped In Sudan: सूडान में लगातार हो रही सामूहिक हत्याओं को लेकर सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज मिलिशिया (आरएसएफ) बीच हिंसक संघर्ष जारी है. इसी बीच सूडान से भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. जहां एक भारतीय नागरिक को विद्रोही गुट आरएसएफ ने किडनैप कर लिया है. किडनैप किये गए भारतीय की पहचान ओडिशा के 36 वर्षीय आदर्श बेहरा के रूप में हुई है. वह उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले का रहने वाला है.

सूडान में सत्ता पर नियंत्रण को लेकर सूडान के विद्रोही गुट आरएसएफ और सूडानी सशस्त्र बलों के बीच भयंकर संघर्ष चल रहा है. कुछ दिनों पहले ही आरएसएफ ने 400 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. सूडान की राजधानी खार्तूम इस संघर्ष के केंद्र में है. अबतक इस संघर्ष में 1.3 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं. अगवा किये गए भारतीय को राजधानी खार्तूम से 1000 किलोमीटर दूर अल फशीर से उठाया गया है.

वायरल हो रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्रोही गुट आरएसएफ उसे अपने गढ़ न्याला ले गया है. जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें आदर्श बेहरा नाम का एक व्यक्ति दो आरएसएफ जवानों के बीच बैठा हुआ है. जिसमें जवान उससे सवाल पूछ रहे होते हैं कि, क्या तुम ‘शाहरुख खान को जानते हो?’

सूडान में काम करने गया था अपहृत

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 36 साल का बेहरा 2022 में सूडान के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने गया था. उसके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 8 और 3 साल है. परिवार ने एनडीटीवी को एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह कह रहा है कि “मैं अल फशीर में हूं. जहां हालात बेहद खराब है. मैं ओडिशा सरकार से मदद की गुहार लगाता हूं.”

ये भी पढ़ें- क्या शुरू होने वाली है एक और जंग? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिकी सेना कर सकती है स्ट्राइक

18 महीने घेराबंदी कर किया कब्जा

बता दें कि, आरएसएफ ने 18 महीने तक अल फशीर शहर की घेराबंदी की थी और कुछ दिनों पहले उसके आखिरी सरकारी गढ़ पर कब्जा कर लिया. इस दौरान शहर में सामूहिक हत्याओं और बलात्कार किया गया.

भारत में सूडान के राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टॉम ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, सूडान युद्ध प्रभावित शहर अल फशीर में आरएसएफ के द्वारा किडनैप किये गए भारतीय नागरिक की रिहाई के लिए काम कर रही है. उनकी सुरक्षा और रिहाई को लेकर सूडानी अधिकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read