होर्मुज स्ट्रेट से लौटे 3 जहाज
US Israel Iran Conflict: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की चेतावनी के बाद तीन जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश छोड़ दी और वापस लौट गए. इनमें दो तेल टैंकर और एक एलएनजी कैरियर शामिल था. फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि लौटने वाले जहाजों में मार्शल आइलैंड्स का वेलोस एंबर, लाइबेरिया का ब्रावो और कतर का अल शीहानिया शामिल हैं.
ईरान की चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC नौसेना ने इन जहाजों को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग बंद है. इसके बाद तीनों जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच समुद्री तनाव लगातार बढ़ रहा है.
अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला
रविवार को IRGC ने दावा किया कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने अमेरिकी नौसेना के एक विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. ईरान का आरोप है कि अमेरिकी जहाज उसके पोतों को परेशान कर रहे थे और नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल थे. IRGC ने कहा कि दोनों अमेरिकी जहाज क्षतिग्रस्त होकर पीछे हट गए.
अमेरिका को ईरान की चेतावनी
IRGC ने साफ कहा कि अगर अमेरिका की “आक्रामक कार्रवाई” जारी रही तो उसे ईरानी सशस्त्र बलों की कड़ी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ेगी. शनिवार रात भी IRGC ने दावा किया था कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में तीन तेल टैंकरों और अन्य क्षेत्रों में अमेरिका से जुड़े जहाजों को निशाना बनाया.
ये भी पढ़ें-फ्रांस की धरती पर सनातन का परचम: पेरिस में BAPS के पहले हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरान के तीन तेल जहाजों पर हमला किया. अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइलें दागने के बाद की गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





