Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाक के उप-प्रधानमंत्री के साथ कांड हो गया, रेड कार्पेट पर विदेशी मेहमानों के सामने मुंह के बल गिरे इशाक डार, वायरल हो गया वीडियो

Ishaq Dar Viral Video: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसाक डार के साथ गजब कांड हो गया. वो जब सऊदी अरब और मिस्र के मेहमानों का रेड कार्पेट पर स्वागत कर रहे थे, तभी फिसकर मुंह के बल गिर गए.

Ishaq Dar Viral Video

Ishaq Dar Viral Video: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ गजब कांड हो गया. वो जब सऊदी अरब और मिस्र के मेहमानों का रेड कार्पेट पर स्वागत कर रहे थे, तभी फिसकर मुंह के बल गिर गए. हालांकि इस दौरान उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसपर अब यूजर्स चटकारे लेकर चर्चा कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डार विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के लिए उनकी तरफ बढ़ रहे होते हैं, तभी अचानक रेड कार्पेट पर फिसल जाते हैं और जमीन पर मुंह के बल गिर जाते हैं. घटना के तुरंत बाद इशाक डार खुद को संभालते हुए खड़े होते हैं और सभी मेहमानों का फिर से स्वागत और अभिवादन करना शुरू कर देते हैं.

शांति समझौते के लिए पाकिस्तान आए हैं विदेशी नेता

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है. जिसकी वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल और गैस की किल्लत पैदा हो गई है. कई देशों ने तो नेशनल इमरजेंसी तक लगा दी है. ऐसे में पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कराने के लिए आगे आया है.

ये भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से एक दिन में कितना तेल खरीद सकते हैं आप? इसे घर में स्टोर करना क्यों मना? जान लें सरकार के नियम

पाकिस्तान ने खुद को शांति स्थापित करने वाले देश के रूप में आगे किया है. पाकिस्तान के बुलावे पर इस्लामाबाद में बैठक का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे हुए हैं. इस बैठक का मकसद मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव को कम करना और होर्मुज स्ट्रेप को दोबारा खोलना है. ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा संकट को कम किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital