Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गाजा में 430 ठिकानों पर बमबारी…800 से ज्यादा लोगों की मौत, इजरायली सेना बोली- सीरिया और लेबनान में भी होती रहेगी बमों की बरसात

7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल द्वारा शुरू किए गए हमले के बाद से गाजा में कुल मृतकों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है.

Israeli air strike

गाजा पर इजरायल ने की बमबारी.

इजरायली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने गाजा में अपने घातक हवाई और जमीनी अभियान को फिर से शुरू करने के बाद से 430 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है.

सेना ने बुधवार को एक बयान में दावा किया कि ये सभी ‘आतंकी ठिकाने’ थे. गाजा पर 18 मार्च से फिर से हुए हमलों ने दो महीने के युद्धविराम को खत्म कर दिया और गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, लगभग 830 लोग मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, किसी भी इजरायली व्यक्ति के मारे जाने की खबर नहीं है.

अब तक 50 हजार लोग मारे गए

7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल द्वारा शुरू किए गए हमले के बाद से गाजा में कुल मृतकों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है. हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे. इजरायल ने सीरिया और लेबनान में भी हमले जारी रखे.

पिछले एक हफ्ते में 18 ठिकानों पर हमले

सेना ने कहा कि सीरिया में, इजरायल ने पिछले एक हफ्ते में 18 ठिकानों पर हमले किए, जिसमें मंगलवार और पिछले गुरुवार को हवाई हमले शामिल हैं. जिसमें युद्धक विमानों ने तादमुर और टी-4 ठिकानों पर शेष सामरिक सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया.

ये हमले बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद सीरिया के रणनीतिक हथियारों को नष्ट करने के लिए इजरायल की ओर से की गई ताजा कार्रवाइयों का हिस्सा थे. इजरायल ने दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा निगरानी वाले बफर जोन तथा माउंट हरमोन की चोटी पर स्थित कई सीरियाई सैन्य ठिकानों पर भी नियंत्रण कर लिया.

हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर 40 से ज़्यादा हमले

लेबनान में, इजरायल ने शनिवार को 40 से ज़्यादा हिज़्बुल्लाह आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, और इस हमले को लेबनान से गैलिली की ओर रॉकेट हमले का जवाब बताया. नवंबर में लागू हुए युद्धविराम के बावजूद, इज़रायल ने लेबनान में कई अतिरिक्त हमले किए.

यह भी पढ़ें- इजरायली सेना ने माना- गलती से गाजा में रेड क्रॉस की इमारत पर किया था हमला

इस बीच, पिछले मंगलवार को गाजा में युद्धविराम समझौते को प्रभावी रूप से समाप्त करने के बाद से इजरायली हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा 14 मिसाइलों को रोका गया. सेना ने कहा कि इसमें यमन से दागी गई छह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, लेबनान से तीन रॉकेट और गाजा पट्टी से दागी गई पांच मिसाइलें शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital