Russia Earthquake: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कैमचटका सुबह-सुबह भूकंप के जबरदस्त झटकों से थर्रा उठा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई है. भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. US जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि ये भूकंप समुद्र के नीचे आया था.
भूकंप की तीव्रता को देखते हुए US जियोलॉजिकल सर्वे ने रूस के साथ-साथ अमेरिका और जापान को भी सुनामी का अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता के चलते समुद्र में खलबली मच सकती है. तीन फीट तक समुद्री लहरें ऊंची उठ सकती है. जिससे कई इलाके तबाह हो सकते हैं.
❗️FIRST pic of a kindergarten in Russia after walls COLLAPSED from earthquake
There were no children inside, everyone was able to evacuate in time https://t.co/mEmIhVlr3c pic.twitter.com/SS7XRq1lFM
— RT (@RT_com) July 30, 2025
❗️USGS: MAGNITUDE 8.7 earthquake near Russia
Pacific Tsunami Warning Center UPGRADE https://t.co/tiHWSm4K2i pic.twitter.com/V6bPzhalJE
— RT (@RT_com) July 30, 2025
1952 में आ चुका है इससे बड़ा भूकंप
इससे पहले भी रूस का कैमचटका इलाके में जबरदस्त भूकंप के झटके देखे गए हैं. सबसे बड़ा भूकंप 4 नवंबर 1952 को आया था. तब पूरा कैमचटका तबाह हो गया था. उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 9 मापी गई थी. अब एक बार फिर वैसा ही भूकंप कैमचटका में दस्तक दिया है. बताया जा रहा है कि 1952 के बाद कैमचटका में आया यह सबसे बड़ा भूकंप है.
After a MASSIVE M8.8 earthquake near Kamchatka, the entire North Pacific is VIBRATING pic.twitter.com/M9m5A1l0xt
— RT (@RT_com) July 30, 2025
जापान ने 19 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा, हवाई में 6 फीट तक ऊंची उठी लहरें
रूस में भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. जिसके बाद रूस ने एहतियात बरतते हुए कुरिल आइलैंड से 2700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है.
🚨🚨 BREAKING NEWS 🚨🚨
USGS has upgraded the earthquake to a massive 8.7 magnitude!
The powerful quake struck off the eastern coast of Russia.
There is a serious tsunami threat.
Japan, Hawaii, and Alaska are on high alert.Story still developing…#earthquake #tsunami pic.twitter.com/RCCBgYiGER
— Manni (@ThadhaniManish_) July 30, 2025
वहीं सुनामी का अलर्ट आने के बाद जापान ने अपने 19 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है. इसके अलावा देश के कई तटीय इलाकों में सुनामी की आशंका है.
सुनामी अलर्ट के बाद दक्षिण अमेरिका के कई देशों ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. चिली से लेकर, इक्वाडोर और पनामा तक अलर्ट पर है.
🚨 BREAKING: Tsunami waves triggered by a massive 8.7 magnitude earthquake are slamming into Russia, sweeping away buildings.
Waves are now racing across the Pacific — expected to reach Hawaii within hours.#earthquake #tsunami#Tsunamiwarning #TsunamiWatch pic.twitter.com/gAzNdDrzS4
— Rebel_Warriors (@Rebel_Warriors) July 30, 2025
बता दें कि, रूस के कमचटका में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद से अबतक लगभग 30 भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. हवाई के गवर्नर जॉश ग्रीन ने बताया है कि, भूकंप के बाद हवाई के समुद्र में 6 फीट तक लहरें ऊपर उठी हैं. वहीं गुआम में भी तीन फिट तक लहरें ऊंची उठी हैं.
URGENT: People in Maui, Hawaii are trying to escape the tsunami and are BEGGING Oprah to open the private road on her property.
She’s reportedly still refusing.
In a crisis, blocking an escape route is inhumane.#Tsunami #Maui #Oprah #LetThemOut pic.twitter.com/JeqeVwDcyS— Baatein Stock Ki (@BaateinStockKi) July 30, 2025
इसके अलावा जापान के चिबा में स्थित कुजुकुरी समुद्र तट पर भी सुनामी की छोटी लहरों को देखा गया है.
कहां मौजूद है कैमचटका
कैमचटका (Kamchatka) रूस का एक प्रायद्वीप है. जो रूस के सबसे पूर्वी हिस्से में स्थित है. इसके पूर्व में प्रशांत महासागर है तो उत्तर में साइबेरिया है. भौगोलिक रूप से ये प्रायद्वीप रूस के मेनलैंड से जुड़ा हुआ है.

रूस का कैमचटका इलाका भूकंप के लिहाज से बेहद गंभीर इलाकों में आता है. यहां 160 के करीब ज्वालामुखी हैं. जिसमें से अभी भी 29 एक्टिव हैं. UNESCO ने इन ज्वालामुखी को वर्ल्ड हेरीटेज साइट के रूप में मान्यता दिया है. रूस का यह इलाका अपने दिलकश नजारों के लिए जाना जाता है. यहां पर दुनिया भर से लोग हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहे हैं.

इन जगहों पर आ सकती है सुनामी
सुनामी की जारी चेतावनी में बताया गया है कि, अमेरिकी समोआ, एंटार्टिका, कोलंबिया, कुक आइसलैंड, कोस्टारिका, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, पनामा, फिलीपींस जैसे इलाके इस सुनामी की चपेट में आ सकते हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

