Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जो राम मंदिर में जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा…” जावेद मियांदाद के विवादित बयान का VIDEO Viral

जावेद मियांयाद ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर जहर उगलते हुए कहा, “जो भी आयोध्या के राम मंदिर में जाएगा वह मुसलमान बनकर निकलेगा.”

जावेद मियांदाद( फोटो-सोशल मीडिया)

Javed Miandad Video: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे जावेद मियांदाद अक्सर भारत को लेकर जहर उगलते रहते हैं. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद जावेद का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. मियांदाद कह रहे हैं, “एक मस्जिद को मंदिर बनाया जा रहा है और इंशाअल्लाह मेरा ईमान है कि जो भी वो मंदिर में जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा.”

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान की ओर से तमाम विवादित और तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं. कभी टीम इंडिया को नई गेंद देने की बात की जाती है तो कभी पिच बदल देने की बात कही जाती है. यहां तक कि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भारत के जीतने पर टॉस में धांधली का आरोप तक लगाया गया है. इसी बीच पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Team India की प्रैक्टिस जर्सी देख क्यों भड़कीं ममता बनर्जी? BJP पर लगाए भगवाकरण करने के आरोप

राम मंदिर को लेकर मियांदाद ने कही है ये बात

जावेद मियांयाद ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर जहर उगलते हुए कहा, “जो भी आयोध्या के राम मंदिर में जाएगा वह मुसलमान बनकर निकलेगा. इंडिया में जो कुछ हो रहा है और जिस तरह से भारतीय पीएम जो हैं, मोदी साहब ने एक बड़ा अच्छा काम किया, उनके लिहाज से अच्छा है, लेकिन हमारे लिहाज से नहीं, मैं गहराइयों में जाकर वो बताता हूं. एक मस्जिद को मंदिर बनाया है, तो इंशा अल्लाह मेरा ईमान है कि जो भी वो मंदिर में जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा.”

वीडियो 2020 का है

सोशल मीडिया पर वायरल जावेद मियांदाद का यह वीडियो 2020 का बताया जा रहा है. ये उस वक्त का वीडियो बताया जा रहा है जब ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ था. भूमि पूजन के तीन दिन बाद ये वीडियो सामने आया था जिसमें मियांदाद कहते हैं, “क्योंकि हमारी जड़ें हमेशा रहती हैं, मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है, कि यही वह जगह होगी, जहां से मुसलमान एक बार फिर उठ खड़े होंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital