दुनिया

Nawaz Sharif In Pakistan: नवाज ने लाहौर में दिया भाषण, बेटी मरियम अवाम से बोली- आपका रिश्ता खून के रिश्ते से भी ज्यादा मजबूत, इंशाअल्लाह ये नहीं टूटेगा

Nawaz Sharif Pakistan Return : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद अपने मुल्‍क लौटे हैं. नवाज शरीफ ने लाहौर पहुंचकर, शनिवार की शाम को मीनार-ए-पाकिस्तान से पाकिस्‍तानियों को संबोधित किया. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- आई लव यू.. आज कई सालों के बाद आपसे मुलाकात हो रही है, लेकिन आपके साथ मेरा जो प्यार का रिश्ता है उसमें कोई फर्क नहीं आया. आपके प्यार ने मेरे सारे दुख-दर्द भुला दिए हैं लेकिन कुछ घाव कभी नहीं भरते. मैंने हमेशा आपकी सेवा की है.

पिता नवाज शरीफ के साथ उनकी बेटी मरियम नवाज ने भी पाकिस्‍तानी मुस्लिमों के बीच भाषण दिया. मरियम नवाज पाकिस्‍तानियों से रूबरू होते हुए मंच से बोलीं- “नवाज शरीफ और आपका रिश्ता खून के रिश्ते से भी ज्यादा मजबूत है, इसे कोई नहीं तोड़ सकता. जिन लोगों ने इसे तोड़ने की कोशिश की वे देख सकते हैं कि यह आज और मजबूत हो गई है.” इसके बाद मरियम ने नवाज शरीफ के विरोधियों पर करारा हमला बोला.

 

4 साल बाद पाकिस्‍तान वापस आए नवाज

बता दें कि नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) पार्टी के सुप्रीमो हैं. वह कई बार पाकिस्‍तान के पीएम रह चुके हैं. वह 2018 तक पाकिस्‍तान के पीएम थे, लेकिन जब इमरान खान ने पाक सेना और नवाज के विरोधियों के साथ मिलकर नवाज को सत्‍ता से बाहर कर दिया तो नवाज की मुश्किलें बढ़ गईं. वो किसी तरह पाकिस्‍तान छोड़कर निकले और ब्रिटेन में शरण ली. नवाज की गैर-मौजूदगी में उनके भाई शहबाज शरीफ ने पार्टी को संभाला.

2018 में इमरान खान ने हथिया ली थी सत्‍ता

इमरान खान अपनी पार्टी PTI के सहारे पाक सेना की बदौलत पाकिस्‍तान की सत्‍ता में आए थे, हालांकि फिर उनके तेवर बिगड़े तो सेना ने उनको किनारे कर दिया. लिहाजा, इमरान के विरोधी दल एकजुट हो गए और 2022 में इमरान को भी सत्‍ता से बाहर कर दिया गया. इमरान के हटने पर नवाज के भाई शहबाज शरीफ पाकिस्‍तान के पीएम बने…और इस साल 2023 में वो भी सत्‍ता से बाहर हो गए. शहबाज ने नवाज से गुजारिश की कि वो अब पाकिस्‍तान लौटें और फिर से सरकार बनाएं. जिसके बाद नवाज 4 साल बाद पाकिस्‍तान वापस लौटे हैं.

यह भी पढ़िए: 4 साल बाद आज Pakistan लौटे पूर्व PM नवाज शरीफ, एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत, विमान से बरसाए जाएंगे गुलाब

अब इमरान जेल में, नवाज फिर PM बन सकते हैं

पाकिस्‍तानी सियासत के जानकारेां का कहना है कि नवाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्‍तान के पीएम बन सकते हैं…आज उनका वहां जिस तरह से जोरदार स्‍वागत हुआ, वो इमरान समर्थकों के लिए चिंताजनक है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी इमरान को ताल ठोंक रही हैं. इमरान और उनके समर्थकों पर सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं और इमरान को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

3 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

18 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

23 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

44 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago