Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

न्यूयॉर्क में बच्चों की पढ़ाई और मेंटल हेल्थ को बचाने के लिए स्कूलों में एआई पर लगा बैन

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाए रखने के लिए न्यूयार्क प्रशासन ने स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है.

New York AI Ban

न्यूयॉर्क में छात्रों के लिए AI पर लगा बैन

New York AI Ban: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में बच्चों की शिक्षा और मेंटल हेल्थ को सुरक्षित रखने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है. न्यूयार्क के मेयर ने यह ऐलान किया है कि शहर के स्कूलों में अब हाईस्कूल तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. यह पाबंदी अगले एक साल तक लागू रहेगी और इससे करीब 6 लाख पब्लिक स्कूल के छात्र प्रभावित होंगे जो आठवीं क्लास तक की पढ़ाई कर रहे हैं.

सिर्फ हाईस्कूल के छात्रों को मिलेगी छूट

इस नए नियम के तहत छोटे बच्चों के स्कूलों में एआई के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. हालांकि जो छात्र 14 साल या उससे अधिक उम्र के हैं और हाईस्कूल में पढ़ते हैं उन्हें कुछ सीमित पायलट प्रोग्राम्स के तहत एआई के इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा ऐसे छात्रों के लिए साल में दो बार एआई साक्षरता की क्लासेज भी आयोजित की जाएंगी. वहीं बच्चों को इमोशनल सपोर्ट देने के नाम पर बनाए जाने वाले एआई चैटबॉट्स पर सभी क्लासों में सख्त बैन लगा दिया गया है.

शिक्षकों की अहमियत

इस पाबंदी पर बात करते हुए मेयर ने कहा कि टेक इंडस्ट्री चाहती है कि हम यह मान लें कि शुरुआती शिक्षा में एआई का आना न सिर्फ तय है, बल्कि जरूरी भी है, लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं सोचते. बच्चों को बेहतर तरीके से सीखने और आगे बढ़ने के लिए शिक्षकों और ह्यूमन कनेक्शन की बहुत जरूरत होती है. उन्हें अपने साथियों के साथ रहकर स्किल्स सीखनी चाहिए, शिक्षकों के साथ संबंध बनाने चाहिए और खुद ही कठिन समस्याओं का समाधान निकालना सीखना चाहिए. हालांकि, टीचर्स अपने पाठ की योजना बनाने और प्रशासनिक कामों के लिए अभी भी एआई का इस्तेमाल कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- नेपाल में कुदरत का तांडव: 7,500 से ज्यादा आशियाने तबाह, ₹30 अरब का इन्फ्रास्ट्रक्चर स्वाहा

समीक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन

साल 2026-2027 के इस शैक्षणिक सत्र के दौरान छात्र, शिक्षक, अभिभावक, चुने हुए अधिकारी और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स मिलकर एक टास्क फोर्स बनाएंगे. यह टीम इस रोक के प्रभावों का आकलन करेगी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी. न्यूयार्क की गवर्नर ने भी इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि तेजी से बदलती तकनीक हमारे बच्चों की पढ़ाई में रुकावट बनने के बजाए उनकी मदद करे.

बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में एक शुरुआती फ्रेमवर्क जारी किया गया था, जिसके तहत छात्रों को रिसर्च और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में एआई के इस्तेमाल की छूट दी गई थी. लेकिन इस फैसले से कई माता-पिता और शिक्षक काफी गुस्से में थे और इसे बहुत ज्यादा ढीला मान रहे थे. लोगों की इस नाराजगी के बाद अब शहर के स्कूल प्रशासन ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए यह सख्त कदम उठाया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital