होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Noma: आपने कई रेस्टोरेंट के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में करीब 20 साल पहले खुला नोमा (Noma) नाम का एक रेस्टोरेंट है. जिसको दुनिया का सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट का खिताब एक बार नहीं कई बार मिल चुका है. यह रेस्टोरेंट अपने अजीबो-गरीब और महंगे डिशेज के लिए दुनियाभर में काफी फेमस है. लेकिन चिंता वाली बात ये है कि यह रेस्टोरेंट अगले साल बंद होने वाला है. इससे पहले हम आपको इसकी खासियत और खूबी के बारे में बताते है और घर बैठे नोमा रेस्टोरेंट की सैर करवाते हैं.
Noma रेस्टोरेंट फाइन डाइनिंग के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुका है. यहां रेनडीयर का दिल बाकायदा ग्रिल्ड करके पाइन यानी देवदार की लकड़ी से बने प्लेट में परोसा जाता है. इतना ही नहीं केसर मिली आइसक्रीम को मधुमक्खी के मोम से बने बाउल में सर्व किया जाता है. यहां एक बार खाने का लुत्फ लेने के लिए एक आदमी को तकरीबन 500 डॉलर यानी करीब 40 हजार रुपये का खर्च करना पड़ता हैं. रेस्तरां के सीजनल टेस्टिंग मेन्यू में आपको सिका डीयर, गेम बर्ड, रेनडीयर, खाने वाला जंगली मशरूम और जामुन से बने पकवान सर्व किए जा रहे, जिसकी कीमत तकरीबन 500 अमेरिकी डॉलर है. इसके साथ ग्रहकों को करीब 250 डॉलर की वाइन भी परोसी जाती है.
Noma रेस्तरां अपनी रेसिपी के लिए दुनियाभर में मशहूर है वहीं इस रेसिपी को बनाने वाले शेफ रेने रेजपी को मौजूदा दौर का सबसे ब्रिलियंट और प्रभावी शेफ भी कहा जाता है. रेजपी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि यह रेस्तरां साल 2024 से आम ग्राहक को अपनी सेवाएं देना बंद कर देगा.
ये भी पढ़ें- Pakistan Economic Crisis: कंगाल होते पाकिस्तान के नेता मालामाल, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं पाक पीएम शहबाज शरीफ
मिली जानकारी के मुताबिक ये दावा किया जा रहा कि इस रेस्तरां की खूबी ही इसके गले की फांस बन चुका है. यहां बनने वाली डिशेज में ज्यादातर जंगली जानवरों को ही सर्व किया जाता हैं, जिन पर रोक लगाने की मांग की जा रही है. इसके साथ ही नोमा सहित दुनियाभर के महंगे रेस्टोरेंट की समीक्षा भी की जा रही है. इन पर आरोप है कि यहां कर्मचारियों को काफी कम वेतन दिया जा रहा है, जबकि इन रेस्तरां में परोसे जाने वाले डिश के रेट काफी महंगे रहते हैं. यही कारण है कि रेस्टोरेंट को आगे सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया है.
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…