Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Kaveri: सूडान से सुरक्षित भारत पहुंचे नागरिकों ने पीएम मोदी और सरकार का जताया आभार

Operation Kaveri: देवरिया निवासी संजय सिंह ने कहा, ‘मैं गोलीबारी और बमबारी के बीच सूडान में फंसा हुआ था. मुझे ऐसा लग रहा था कि हम घर नहीं लौट पाएंगे.”

Operation-Kaveri-Indians-evacuated-from-Sudan-express-gratitude-to-Modi

सूडान से लौटे भारतीय

Operation Kaveri: सूडान से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों ने बुधवार शाम दिल्ली में उतरने के बाद भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. जेद्दा से रवाना हुआ 62 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था दिल्ली आ गया है. देवरिया निवासी संजय सिंह ने कहा, ‘मैं गोलीबारी और बमबारी के बीच सूडान में फंसा हुआ था. मुझे ऐसा लग रहा था कि हम घर नहीं लौट पाएंगे, लेकिन भारत सरकार और पीएम मोदी की कोशिशों से हम फिर से धरती पर लौट आए हैं. 

एक अन्य शख्स, उत्तर प्रदेश के निवासी सूर्य विश्वकर्मा ने कहा, “ऑपरेशन कावेरी सफल रहा है. हम यहां बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं.” कोई भी भारतीय पीछे न छूटे इसके लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी को तेज कर दिया है.

हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत बुधवार को 231 यात्रियों का एक और जत्था स्वदेश लौट आया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और विमान नागरिकों को लेकर स्वदेश लौटा। 231 यात्रियों को लेकर विमान मुम्बई में उतरा.’’ भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था.

ज्ञात हो कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत मंगलवार को 559 नागरिकों को स्वदेश लाया गया. इनमें से 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे जबकि 328 नागरिकों का एक और जत्था नयी दिल्ली पहुंचा. सोमवार को इस अभियान के तहत 186 भारतीय कोच्चि पहुंचे थे जबकि रविवार को 229 भारतीय बेंगलूरू पहुंचे थे. इसके एक दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए. वहीं, इस निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को दो जत्थों में 754 नागरिक भारत लौटे थे.

‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है. सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के इस शहर में लाया जा रहा है. भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके. सूडान में करीब 3,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest