Pm Modi In Japan: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज 29 अगस्त को जापान पहुंचे. टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है. दोनों लड़कियों ने राजस्थानी पोशाक पहन रखा था. दोनों लड़कियों ने राजस्थान पर्यटन की टैग लाइन “पधारो म्हारे देश” कहकर पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों लड़कियों का वीडियो अब वायरल हो रहा है.
मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर एक लड़की ने बताया कि, मेरा भारतीय नाम मधु है और मेरा असली नाम मायूमी (Mayumi/Mayumi) है. मैं आज अपने छात्र के साथ पीएम मोदी का हिंदी में स्वागत करूंगी.
#WATCH | Tokyo, Japan | Prime Minister Narendra Modi’s Japan visit | A Japanese artist says, “I will welcome Prime Minister Modi in Hindi with my students…’Padharo Mhare Des’…I have been learning Hindi since 2020…” pic.twitter.com/GN1R4rPacB
— ANI (@ANI) August 29, 2025
जापान में पधारो म्हारे देश
मायूमी ने पीएम मोदी के जापान दौरे पर खुशी जाहिर करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया. मायूमी ने कहा कि पीएम मोदी के जापान दौरे का वो तहे दिल से स्वागत करती है. पीएम मोदी का जापान में हार्दिक स्वागत है. हम दिल से आशा करते हैं कि भारत और जापान के बीच और भी गहरी मित्रता और सहयोग स्थापित हो. हम सब राजस्थानी भाषा में उनका “पधारो म्हारे देश” कहते हैं.
जापान में ‘पधारो म्हारे देश’; गूंजा राजस्थान का रंग! टोक्यो में जापानी छात्राओं ने राजस्थानी पोशाक में पीएम मोदी का किया स्वागत#PMModiInJapan #Tokyo #CulturalExchange #IndiaJapanFriendship #PadharoMharoDesh #PMModi #LatestVideo #Trending #BharatExpress | @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/OIFlwpODNy
— Bharat Express (@BhaaratExpress) August 29, 2025
फिल्मों से सीखती है हिंदी
जापानी लड़की मायूमी ने आगे बताया कि, वो 2020 से वो हिंदी सीख रही है. वो अधिकतर फिल्मों से ही हिंदी सीखती है.
जापानी भाषा में मायूमी का अर्थ होता है सुंदर धनुष
मायूमी नाम का जापानी में लड़कियों के नाम रखे जाते हैं. जापानी भाषा इसका अर्थ होता है, सुंदर धनुष. यह नाम जापानी संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से नैतिक रूप से मजबूत, बुद्धिमान और शारीरिक सौंदर्य जैसे आदर्श गुणों से जुड़ा रहा है.
ये भी पढ़ें- सावधान अमेरिका! शिखर सम्मेलन में शामिल होने जापान पहुंचे पीएम मोदी, टोक्यो एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान गए हैं पीएम मोदी
बता दें कि, शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी जापान के दौरे पर गए हैं. वहां वो 29 और 30 अगस्त तक रहेंगे. अपने दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि, उनका जापान दौरा भारत के हितों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा और वैश्विक शांति और आपसी सहयोक को मजबूत करेगा.
पीएम मोदी जापान के बाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने चीन जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
