Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

ईरान-इजरायल तनाव के बीच ट्रम्प का सीजफायर कराने का दावा चर्चा में है, लेकिन दोनों देशों की सैन्य कार्रवाइयां इसे खोखला साबित कर रही हैं. मध्य पूर्व की स्थिति नाजुक बनी हुई है, और शांति की राह अभी दूर नजर आ रही है.

Iran Attacks US Base: ईरान ने कतर के अल-उदीद अमेरिकी एयरबेस और इराक पर मिसाइल हमले किए हैं. उसने कहा- ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमले के जवाब में हमने ऐसा किया है. इन हमलों से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है.

Iran Israel War से India को क्या नुकसान, Expert Sachin Sharma से समझिए | Ujjwal Mishra

संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने कहा कि ईरान का कोई गैर-शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधि का इरादा नहीं है, लेकिन पूरी दुनिया ने देखा है कि IAEA ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफलता दिखाई है और वह अब एक "राजनीतिक उपकरण" बन चुका है.

Exercise Shakti-VIII: भारत और फ्रांस के बीच चल रहे शक्ति-VIII अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं ने युद्ध कौशल, आधुनिक हथियारों और ड्रोन्स विरोधी तकनीकों का प्रदर्शन कर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को 1985 के एयर इंडिया 'कनिष्क' बम विस्फोट में मारे गए 329 लोगों को श्रद्धांजलि दी. यह इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था, जिसकी आज 40वीं वर्षगांठ है.

Iran-Israel War: ईरान के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी ने अमेरिकी हमले के बाद कहा कि ईरान जवाब देने को तैयार है. वहीं, UN महासचिव गुटेरेस ने दुनिया से संयम बरतने की अपील की.

लगभग 10 दिन से इजरायल और ईरान युद्ध के मैदान में हैं. 13 जून को ईरान में परमाणु और सैन्य स्थलों समेत कई ठिकानों पर इजरायली हमले हुए, जिनमें कई वरिष्ठ कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए.

अमेरिका का बी-2 बॉम्बर ईरान में तबाही मचाकर लौट चुका है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हमले को सटीक बता रहे हैं और उन्होंने ईरान को हुए नुकसान का आकलन भी कर दिया है.

ईरान ने IAEA पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एजेंसी परमाणु निगरानी के नाम पर राजनीतिक दबाव का उपकरण बन चुकी है. ईरानी अधिकारियों का दावा है कि IAEA की हालिया रिपोर्टें पक्षपातपूर्ण हैं