Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

गुजरात सरकार ने बुधवार (5 मार्च) को विधानसभा को बताया कि 31 जनवरी तक कुल 144 गुजराती मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद थे. 1 फरवरी 2023 से 21 जनवरी 2024 तक एक साल में पाकिस्तान ने गुजरात के 432 मछुआरों को रिहा किया.

Donald Trump And DJ Daniel: ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलते रहने का दावा किया. कहा, "छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है.

26 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को निशाना बनाते हुए हमलावर ने एक डिवाइस में विस्फोट किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधा. साथ ही उन्होंने अमेरिका के स्वर्ण युग की वापसी का भी उद्घोष किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि छह हफ्ते पहले मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है. तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार (4 मार्च) को कहा, "यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है. मेरी टीम और मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में एक स्थायी शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं."

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की बहन, किम यो-जोंग ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया में हाल ही में पहुंचे अमेरिकी विमानवाहक पोत की कड़ी निंदा की.

कई अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सहायताओं पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की प्रतिबद्धता नहीं जता देते.

रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम और थंगाचिमादम इलाकों के 12 मछुआरे 7 फरवरी की रात को काची द्वीप के पास समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने इलाके में पहुंचकर सभी 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को मीडिया से कहा कि यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. लंदन में ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद देर रात कुछ यू.के. मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर दोनों पक्ष तैयार हैं तो समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे."