Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया

ईरानी न्यायपालिका के एक प्रवक्ता ने कहा कि महिला का अस्पताल में इलाज किया गया और उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया. उसकी हिरासत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई, जिसमें एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी उसकी तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की.

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि  मंगलवार (19 नवंबर) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया. एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया.

वर्तमान में गुयाना की करीब 40 फीसदी आबादी गिरमिटिया मजदूरों के वंशज हैं. गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं, जिनके पूर्वज मजदूर के तौर पर गुयाना गए थे.

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने इस बात पर जोर दिया कि दोहा में हमास (Hamas) का कार्यालय काम करता रहेगा. उन्होंने कहा है कि जब तक इस बातचीत को फिर से शुरू करने का फैसला नहीं होता है तब तक ये निलंबित है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जॉर्जटाउन पहुंचे तो राष्ट्रपति इरफान ने हवाई अड्डे पर इनका भव्य स्वागत किया.

ब्राजील के रियो में चल रहे G20 सम्मेलन में भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई सहमति को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. इसके अलावा, भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें और कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर भी बातचीत की गई.

जीसैट 20, भारत के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, क्योंकि यह न केवल उन्नत संचार तकनीक से लैस है, बल्कि यह दूर-दराज के इलाकों और विमानों में भी इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएगा.

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आने वाली Air India Express (फ्लाइट नंबर I377, I-bus 320) के यात्रियों ने 80 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने का दावा किया है. उनका कहना है कि एयरलाइंस ने लापरवाही बरतते हुए उनकी जान जोखिम में डाल दी.

अमेरिका की 'Squatty Potty' कंपनी ने कब्ज जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एक टॉयलेट पॉट के साथ इस्तेमाल किया सकने वाला एक स्टूल तैयार किया है. इसका डिजाइन भारतीय शौचालय पद्धति से मिलता-जुलता है, जो प्राचीन हड़प्पा सभ्यता से उत्पन्न हुआ था.

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक के बाद स्टार्मर ने कहा, "भारत के साथ एक नया व्यापार समझौता ब्रिटेन में नौकरियों और समृद्धि का समर्थन करेगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital