Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं. जून में हुई पिछली डिबेट में तत्कालीन डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन हार गए थे. इसके बाद बाइडेन को प्रेसिडेंशियल रेस से हटना पड़ा था.

बांग्लादेश में नवगठित यूनुस सरकार के कट्टरपंथी समर्थक जमात-ए-इस्लाम पार्टी ने रवींद्रनाथ टेगोर के लिखे बांग्लादेश के राष्ट्रगान ‘अमार सोनार बांग्ला’ को बदलने की मांग की है. हालांकि, युनूस सरकार के धार्मिक सलाहकार एएफ़एम हुसैन ने राष्ट्रगान बदलने से इनकार किया है.

ब्रिक्स का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) शिखर सम्मेलन अक्टूबर में कज़ान में रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. उस दौरान रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा होगी.

Hezbollah Attacks Israel: हिजबुल्लाह ने एक बयान में बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायल के हमलों के जवाब में उत्तरी इजरायल में कई बस्तियों पर रॉकेट दागे हैं. 

अंतरराष्‍ट्रीय मंचों पर अक्सर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करने वाली इटली की पीएम मेलोनी मानती हैं कि रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने में भारत की भूमिका अहम हो सकती है. आज उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि भारत जैसे देशों को यूक्रेन संघर्ष हल करने में भूमिका अदा करनी चाहिए."

महासभा ने "संयुक्त राष्ट्र खेल" शीर्षक से एक प्रस्ताव अपनाया, जो सालाना संयुक्त राष्ट्र खेलों को आयोजित करने का आह्वान करता है, और इसने संबंधित हितधारकों को खेलों के लिए समर्पित ट्रस्ट फंड में स्वैच्छिक योगदान देने के लिए आमंत्रित करता है.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने पहली बार 1999 के करगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना की सीधी भूमिका को स्वीकार किया है.

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 125 देशों की सूची में भारत को 111वें पायदान पर रखा गया है. भारत अपने पड़ोसी देशों— बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका से भी पीछे है. जानिए कहां कैसा है कुपोषण का हाल...

फिलिपींस में हर साल अक्टूबर के चौथे रविवार को मासकारा महोत्सव मनाया जाता है.

Israel Bombed Gaza: मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी में दो आवासीय घरों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली बम विस्फोटों में कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए. 


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital