Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

China Jackfruit Import: चीन ने वियतनाम से कटहल आयात को मंजूरी दी और अब बांग्लादेश से भी कटहल खरीदने की तैयारी कर रहा है. इससे बांग्लादेशी किसानों को बड़ा निर्यात बाजार मिलेगा.

दिग्गज आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) ने वैश्विक स्तर पर अपने बिजनेस को रीस्ट्रक्चर करते हुए करीब 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर रोमानिया के सेंटर पर पड़ा है.

China Snake Smuggling Case: पड़ोसियों को खबर तक नहीं थी और फ्लैट के भीतर रेंग रहे थे सैकड़ों अजगर. चीन में एक शख्स के घर से 300 से ज्यादा अजगर पकड़े गए. इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब एक भागे हुए सांप और असामान्य रूप से भारी बिजली के बिल ने पुलिस को संदिग्ध के दरवाजे तक पहुंचा दिया.

PM Modi Seychelles Parliament Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए भारत और सेशेल्स के बीच दशकों पुराने विश्वास, मित्रता और साझेदारी को नई दिशा देने का संदेश दिया. यह पहला अवसर था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की संसद को संबोधित किया.

Plane Crash: रविवार को फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे हुए. फ्रांस में स्काईडाइवर्स का विमान गिरने से 11 लोगों की मौत हुई, जबकि सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की जान गई. दोनों घटनाओं की जांच शुरू हो चुकी है.

Narendra Modi Blue Horizon Award: सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' प्रदान किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया.

India Seychelles UPI: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. भारत और सेशेल्स ने कृषि, एक्जिम बैंक, बाहरी अंतरिक्ष में खोज और नए सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल पर चर्चा के लिए ज्ञापन समझौता (एमओयू) एक्सचेंज किया.

Karachi Terror Attack Updates: पाकिस्तान के कराची में सिंध रेंजर्स के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. टीटीपी के अलग हुए गुट 'जमात-उल-अहरार' के आत्मघाती दस्ते ने आईईडी ब्लास्ट और गोलीबारी कर 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. जानें आखिर कौन है पााकिस्तान को दहलाने वाला JuA?

Why Earthquakes Occur in Japan: जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जानिए आखिर इस देश में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं. समझिए टेक्टोनिक प्लेटों और भूकंप के पीछे का वैज्ञानिक कारण.

US Iran Conflict: सीजफायर उल्लंघन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान द्वारा तेल टैंकर पर ड्रोन हमला किए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने कई ईरानी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान नहीं रुका तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.