Bharat Express DD Free Dish

तालिबान का ‘मिशन पाकिस्तान’; बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भारी तबाही, दहला शहबाज का देश

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान की हिमाकत पर तालिबान ने पलटवार करते हुए बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में घुसकर भीषण एयरस्ट्राइक की है. अफगानिस्तान का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तानी सरजमीं पर पल रहे ISKP के आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है.

Taliban drone strike Pakistan

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने महज 24 घंटे के भीतर मुंहतोड़ जवाब दिया है. अफगान सेना ने सरहद पार जाकर पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में जवाबी एयरस्ट्राइक की है (Afghanistan’s counter-attack).

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक (जिसमें 36 नागरिकों की मौत का दावा था) के जवाब में तालिबान ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में जवाबी एयरस्ट्राइक की है. अफगान सेना का दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन ISKP के ठिकानों को निशाना बनाया है, जबकि पाकिस्तानी पक्ष के अनुसार इसमें एक स्कूल और रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं.

पाकिस्तान के घर में घुसकर तालिबान का वार (ISKP camp Balochistan)

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने इस जवाबी सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में हवाई हमले किए थे, जिसमें 36 आम नागरिकों की मौत का दावा किया गया था. इसी का बदला लेने के लिए अफगान सेना ने देर रात करीब 11 बजे पाकिस्तान के भीतर घुसकर ड्रोन और हवाई हमले किए. अफगानिस्तान का दावा है कि उनके निशाने पर वैश्विक आतंकी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट खोरासान’ (ISKP) के ठिकाने थे.

बलूचिस्तान में ISKP के जॉइंट कैंप पर सटीक निशाना (Balochistan air strike)

अफगान रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, बलूचिस्तान के पिशनी जिले के सरनान बाजार इलाके में एक इमारत को निशाना बनाया गया. तालिबान का दावा है कि यह इमारत असल में ISKP और एक ‘उपद्रवी नेटवर्क’ का जॉइंट कैंप थी. हालांकि, पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि यह एक स्कूल था जहां अफगानिस्तान के पूर्व सैनिक रह रहे थे, जिन्हें पाकिस्तान ने पनाह दी थी. अफगानिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI इन गुटों को तालिबान के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है.

खैबर पख्तूनख्वाह में भी एयरस्ट्राइक और नुकसान (Khyber Pakhtunkhwa drone attack)

बलूचिस्तान के अलावा अफगान सेना ने खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के कंबर खेल, चित्राल और पेशावर के पास हसन खेल इलाके में भी हमले किए. हसन खेल में एयर डिफेंस इंटरसेप्टर के टकराने की वजह से एक ड्रोन रिहायशी मकान पर जा गिरा, जिसके मलबे से एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. इसके अलावा क्वेटा में भी एक ड्रोन गिरने की खबर है, जिसकी जिम्मेदारी फिलहाल अफगानिस्तान ने नहीं ली है. अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उनके हमले पूरी तरह सटीक थे और किसी भी नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया.

यह भी पढ़ें:  मेट्रो सीट, हाथ में ‘How to Kill Men’ किताब… सोशल मीडिया पर क्यों मचा है इस वीडियो को लेकर बवाल?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read