देश

Katihar: श्राद्ध में खाना खाने के बाद 150 से अधिक लोग बीमार

Katihar:  बिहार के कटिहार जिले में एक कार्यक्रम में मिलावटी भोजन खाने से 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए, एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना कोड़ा थाना क्षेत्र के विशारिया गांव की है. पीड़ित ‘श्राद्ध’ के लिए इकट्ठे हुए. सोमवार की रात उन्हें पेट दर्द, उल्टी और लूज मोशन की शिकायत होने लगी.

मंगलवार को हालात और ज्यादा बिगड़ गए क्योंकि कई गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. पीड़ितों को गांव, ब्लॉक और अनुमंडलीय अस्पतालों में प्राथमिक और सामान्य स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया. करीब एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें कटिहार के सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bihar politics: “नीतीश कुमार पार्टी नहीं है जेडीयू, शरद यादव को धकिया कर पार्टी को हथिया लिया”, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

सिविल सर्जन कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा- विशारिया के ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. हमने अन्य पीड़ितों का इलाज करने के लिए गांव में एक मेडिकल टीम भेजी है जो मामूली बीमारी से पीड़ित हैं. हमने घर से खाने के सैंपल लिए हैं और उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया है. स्थिति नियंत्रण में है. अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें- Delhi High Court: वर्जिनिटी टेस्ट सेक्सिस्ट, सच जानने के नाम पर महिला आरोपी का नहीं किया जा सकता यह परीक्षण- दिल्ली हाई कोर्ट

फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जयपुर के समीप स्थित दौसा जिले में भी फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया था. दौसा के नामोलाव गांव में आयोजित शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग हो गई थी. वहां दो बहनों की शादी के लिए बारात आने से पहले भातियों (मायरा भरने वाले) और अन्य परिजनों का खाना चल रहा था. उसके बाद करीब 100 से अधिक लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लग गई थी. बाद में उन सब को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया गया.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

8 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

18 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago