सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
संसद (फोटो फाइल)
Parliament Winter Session 2023: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. आज मंगलवार का दिन काफी हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि आज टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी. सोमवार को भी संसद में काफी हंगामा हुआ था, जिसके चलते बार-बार संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था. सत्र के दूसरे दिन सांसदों का संसद पहुंचने का सिलसिला जारी है. गृहमंत्री अमित और राजनाथ सिंह भी संसद पहुंच चुके हैं. वहीं संसद के बाहर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश पर कई सांसदों का रिएक्शन भी सामने आया है.
वहीं शीतकाली सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में INDIA ब्लॉक नेताओं की बैठक हुई. जिसमें सरकार को घेरने को लेकर चर्चा की गई. वहीं एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे इसे आज पेश करेंगे या नहीं.
शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में उस समय हंगामा हो सकता है, जब सदन की आचार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ के आरोप में निष्कासित करने की सिफारिश की गई है.
खबरों के मुताबिक सरकार सत्र के दौरान कुल 19 बिल लाने की तैयारी कर रही है. जिसमें सबसे अहम मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक. इस बिल में एक पैनल के जरिए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल नहीं किया जाएगा. इसके अलावा सरकार अंग्रेजों के समय में बने तीन अपराधिक कानून- भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम को बदलने वाले विधायक को पेश कर सकती है.
राज्यसभा में सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि सदन में हम जीन द्वारा हमारी जमीन हड़पने, महंगाई, बेरोजगारी और सरकारा द्वारा ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का इस्तेमाल करना शामिल हैं.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…