Bharat Express DD Free Dish

‘मैं और आर्मी चीफ भीख मांगते-मांगते थके’, शहबाज शरीफ का दर्द छलका, बोले- इज्जत नहीं

Pakistan News: पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने स्वीकार किया कि कर्ज मांगने से पाकिस्तान का सिर झुक गया है. उन्होंने कहा- मुझे और आर्मी चीफ को हाथ फैलाने पड़ते हैं. जानिए उन्होंने और क्या कहा?

Pakistan PM Shehbaz Sharif Shame Over Debt Video Viral

Pakistan News: आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो चुके पाकिस्तान की हकीकत अब वहां के हुक्मरानों की जुबां पर आ गई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने एक सार्वजनिक मंच से अपनी लाचारी का ऐसा रोना रोया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शरीफ ने खुले शब्दों में स्वीकार किया कि विदेशी कर्ज मांगते-मांगते देश का सिर शर्म से झुक गया है और अब ‘दोस्त मुल्कों’ के पास जाने में भी हिचक होती है.

सम्मान से समझौता कर रहे हैं (Shehbaz Sharif On Economic Crisis)

अपने संबोधन में शहबाज शरीफ बेहद भावुक और हताश नजर आए. उन्होंने कहा कि मैं आपको कैसे बताऊं कि हमने किन-किन दोस्त मुल्कों की चौखट पर जाकर कर्ज की गुहार लगाई है. कर्ज तो हमें मिल जाता है, लेकिन इसके चलते हमारा सिर हमेशा झुका रहता है. उन्होंने आगे कहा कि जब कोई देश आर्थिक मदद मांगता है, तो उसे अपने आत्मसम्मान (Self-Respect) से समझौता करना पड़ता है. कर्ज देने वाले अपनी शर्तें मनवाते हैं और मजबूरी में हमें वो शर्तें माननी पड़ती हैं.

बैसाखियों पर पाकिस्तान (Shehbaz Sharif Viral Video)

पाक पीएम ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान आज पूरी तरह से विदेशी वित्तीय मदद और बेलआउट पैकेज (Bailout Packages) के भरोसे चल रहा है. उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि हम आज भी अपनी आजादी के सही मायने नहीं समझ पाए हैं क्योंकि हम आर्थिक रूप से गुलाम हैं.

ये भी पढ़ें: बहस, गुस्सा और फिर सन्नाटा…; DMK नेता से बहस के बीच गिर पड़े BJP के एच राजा, दायां हिस्सा पैरालाइज

सेना प्रमुख भी मांग रहे मदद (PM Shehbaz on Loans)

शहबाज शरीफ ने यह भी खुलासा किया कि सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि देश के सेना प्रमुख (Army Chief) को भी दुनिया के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है ताकि मुल्क की गाड़ी चल सके. उन्होंने कहा कि मुझे और आर्मी चीफ को दोस्तों (दूसरे देशों) के पास जाना पड़ता है, लेकिन यह कोई सम्मानजनक स्थिति नहीं है. गौरतलब है कि पाकिस्तान इस वक्त आईएमएफ (IMF), चीन और सऊदी अरब जैसे देशों के कर्ज तले दबा हुआ है और महंगाई आसमान छू रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read