Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में रैली बनी मौत का मैदान! क्वेटा में पॉलिटिकल रैली के दौरान बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत, वीडियो कर देगा विचलित

Pakistan Rally Bomb Blast; BNP-M पार्टी के नेता जहूर तरीन ने बताया कि यह विस्फोट स्टेडियम के पार्किंग एरिया में हुआ है. आतंकी हमला होने की आशंका पहले से ही थी. इसलिए उन लोगों ने पहले से ही प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी.

Pakistan Rally Bomb Blast

दूसरों को आतंकवाद का दर्द देने वाला पाकिस्तान खुद आतंक की चपेट में है. मंगलवार की रात पाकिस्तान के क्वेटा में स्थित शाहवानी स्टेडियम में आयोजित एक रैली में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हमले में 29 लोग घायल बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

जानकारी के मुताबिक शाहवानी स्टेडियम में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (BNP-M) की रैली आयोजित हो रही थी. इसी दौरान रैली में बम विस्फोट हो गया.

11 लोगों के मौत की पुष्टि

मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक अबतक 11 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस हमले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हमले में घायल लोगों को तुरंत क्वेटा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. मरने वालों की पुष्टि क्वेटा सिविल अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. वसीम बेग ने की है. इस आत्मघाती हमले में पूर्व विधायक अहमद नवाज और नेता मूसा बलोच भी घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बलूचिस्तान सीएम ने की निंदा

इस आतंकी हमले को लेकर बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगटी ने निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने आत्मघाती हमले को दुश्मनों की कायराना करतूत बताया है. बुगटी ने कहा कि, आतंकवादियों की नापाक मंशा कामयाब नहीं होगी. हम लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. लोगों की जान-माल की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है. दुश्मनों को शांति भंग करने में सफल नहीं होने दिया जाएगा.

विस्फोट में 13 कार्यकर्ता मारे गए- एडवोकेट साजिद

इस संबंध में BNP-M पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट साजिद तरीन ने निंदा की है. उन्होंने बताया कि, विस्फोट में पार्टी के 13 कार्यकर्ता मारे गए हैं. इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि यह हमला पार्टी के संस्थापक अताउल्लाह मेंगल की पुण्यतिथि पर आयोजित एक रैली में हुआ.

ये भी पढ़ें- Punjab Flood: ‘उड़ता’ नहीं ये डूबता पंजाब, जिंदगी पानी में बह गई, उम्मीदें फिर भी बाकी

पार्किंग एरिया में हुआ विस्फोट

वहीं BNP-M पार्टी के नेता जहूर तरीन ने बताया कि यह विस्फोट स्टेडियम के पार्किंग एरिया में हुआ है. आतंकी हमला होने की आशंका पहले से ही थी. इसलिए उन लोगों ने पहले से ही प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया.

जहूर तरीन ने आगे बताया कि सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सबूत जुटा रहे हैं. वहीं सरकार ने इस हमले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं और जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital