Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi In Mauritius: पीएम मोदी ने स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का किया दौरा, बोले- मुझे खुशी है कि मॉरीशस में आयुर्वेद की लोकप्रियता बढ़ रही है

PM Modi In Mauritius: विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए विश्व स्तर पर आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया.

PM-Modi-Ayurveda

मोदी ने आयुर्वेद गार्डन का किया दौरा.

PM Modi In Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (11 मार्च) को मॉरीशस के स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का दौरा किया. यह परियोजना भारत सरकार के साथ साझेदारी में विकसित की गई है. मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने उद्यान का भ्रमण किया. यह स्थल पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक है.

विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए विश्व स्तर पर आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया. बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री ने स्टेट हाउस में आयुर्वेद गार्डन का भी दौरा किया, जिसे भारत सरकार के सहयोग से स्थापित किया गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा के लाभों को आगे बढ़ाने में मॉरीशस भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर इस पहल की सराहना की, और मॉरीशस में आयुर्वेद के प्रति बढ़ती रुचि पर प्रकाश डाला. उन्होंने ने एक्स को पोस्ट करते हुए लिखा, “यह सराहनीय है कि मॉरीशस के स्टेट हाउस में आयुर्वेदिक गार्डन बनाया गया है. मुझे इस बात की भी खुशी है कि मॉरीशस में आयुर्वेद की लोकप्रियता बढ़ रही है. राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल और मैं आयुर्वेदिक गार्डन गए, जिससे मुझे इसे पहली बार देखने का मौका मिला.”

प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वहां हैं. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करती है. उद्यान के दौरे के बाद राष्ट्रपति गोखूल ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया.

यह भी पढ़ें- PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया महाकुंभ का पवित्र संगम जल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना एक बार फिर मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैं इस गर्मजोशी भरे आतिथ्य और सम्मान के लिए माननीय राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ. यह केवल भोजन का अवसर नहीं है, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच जीवंत और घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है.” अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति गोखूल और प्रथम महिला वृंदा गोखूल को ओसीआई कार्ड प्रदान किए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital