Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रंप ने जताई इच्छा, पुतिन और जेलेंस्की के साथ जल्द हो सकता है त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का बैठक के बाद यूरोपीय नेताओं को त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया. यह बैठक पुतिन और जेलेंस्की के साथ 22 अगस्त को हो सकती है.

trump putin zelensky

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin के बीच अलास्का में 15 अगस्त को बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपिय नेताओं से कहा है कि वह 22 अगस्त को रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करना चाहते हैं.

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक, “ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं को सोमवार को व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया है.”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को एक एक्स पोस्ट में लिखा, “वह सोमवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मिलेंगे.”

खबरों के मुताबिक, “जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने शनिवार को कहा कि जेलेंस्की और ट्रंप के बीच सोमवार को होने वाली बैठक के बाद एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन होने की उम्मीद है.” हालांकि, अब तक रूस की तरफ से त्रिपक्षीय बैठक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं से शांति समझौते का रखा प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि पुतिन के साथ अपनी बैठक के बाद ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ फोन कॉल में एक शांति समझौते पर बातचीत करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके तहत यूक्रेन डोनबास क्षेत्र के बाकी हिस्से को रूस को सौंप देगा, जिसमें रूसी सैनिकों द्वारा मुक्त नहीं किए गए क्षेत्र भी शामिल हैं. बदले में यूक्रेन के बाकी हिस्सों में वर्तमान युद्धक्षेत्रों पर युद्धविराम और कीव तथा यूरोप दोनों के लिए सुरक्षा गारंटी की पेशकश की जाएगी.

15 अगस्त को, पुतिन और ट्रंप अलास्का के एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर मिले थे. दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच लगभग तीन घंटे तक बातचीत चली.

ये भी पढ़ें- Putin का दावा: रूस यूक्रेन में शत्रुता को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करना चाहता है

रूसी पक्ष से यूरी उशाकोव और सर्गेई लावरोव रहे शामिल

रूसी प्रतिनिधिमंडल में क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल थे, जबकि अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने किया.

बातचीत के बाद मीडिया को दिए एक बयान में, पुतिन ने कहा कि बातचीत मुख्यतः यूक्रेन संघर्ष के समाधान पर केंद्रित रही.

वार्ता के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की, यूरोपीय संघ के नेताओं, नाटो महासचिव मार्क रूट और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से बात की.

ट्रंप और जेलेंस्की के बीच सोमवार को व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक सफल रही, तो पुतिन के साथ एक और बैठक तय की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital