Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रूस-यूक्रेन जंग की आग में झुलसा मॉस्को, भीषण ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है. दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हवाई हमले किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को मास्को में हुए ड्रोन हमलों में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई. इस घटना में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है. दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हवाई हमले किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को मास्को में हुए ड्रोन हमलों में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई. इस घटना की पुष्टि रूस में भारतीय दूतावास ने की है. इस घटना में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

दूतावास के अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती भारतीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. भारतीय मिशन ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और संबंधित कंपनी के संपर्क में है ताकि प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दी जा सके.

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मास्को क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की जान चली गई और तीन अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात की है, और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

रातभर हुए हमले

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, रातभर चले हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मास्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि हमले के दौरान शहर की तेल रिफाइनरी सुरक्षित रही, हालांकि कुछ रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि पिछले 24 घंटों में देशभर में, जिनमें मास्को क्षेत्र भी शामिल है, 500 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए.

जेलेंस्की ने रूसी हमले का बताया जवाब

वहीं वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मास्को क्षेत्र पर हमले को रूस की सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन अपने शहरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है और रूस को युद्ध समाप्त करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- हॉलैंड के बाद स्वीडन में PM मोदी का भव्य स्वागत, द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर अहम चर्चा

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि रूस द्वारा युद्ध को लंबा खींचने और हमारे शहरों पर हमलों के जवाब में हमारी कार्रवाई पूरी तरह जायज है. इस बार यूक्रेन के लंबी दूरी के ड्रोन मास्को क्षेत्र तक पहुंच गए. हम रूसियों से साफ कह रहे हैं कि ये जंग खत्म करो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital