होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तालीबान की पाकिस्तान को धमकी (फोटो ट्विटर)
Pakistan-Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं. अफगानिस्तान में अभी तालिबानी (Taliban) सरकार का राज है. इस बीच तालिबानी नेता अहमद यासिर ने पाकिस्तान को धमकी देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान से दूर रहें. इसके साथ ही उन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया हुआ है. ऐसा माना जा रहा है तालिबान नेता की इस धमकी के बाद पाकिस्तान की टेंशन को बढ़ा दिया है. अहमद यासिर की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में इस्लामाबाद का मजाक उड़ाया गया है. वहीं इस तस्वीर में पाकिस्तान के टूटने और बांग्लादेश के गठन को दिखाया गया है.
तालिबानी नेता अहमद यासिर (Ahmed Yasir) ने पाकिस्तान को बदनामी से बचने के लिए अफगानिस्तान से दूर रहने की भी चेतावनी दी है. बता दें कि तालीबान ने पाकिस्तान को जंग की धमकी दी है और इसी बीच अफगानिस्तान ने भारत समर्थित ये तस्वीर शेयर की है.
कुछ समय से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया हुआ है. इतना ही नहीं पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हमला करने की तैयारी की भी खबरें सामने आई थी. जिसके बाद तालीबान ने जंग की चेतावनी दी है. तालिबान नेता ने पाकिस्तान को 1971 युद्ध की याद दिला दी है. यासिर ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर हमला करता है तो इससे 1971 की लड़ाई दोहराई जाएगी.
अफगानिस्तान के अंदर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों को निशाना बनाने पर पाकिस्तान के मंत्री राणा सनाउल्लाह का एक धमकी भरा बयान चर्चा में बना हुआ है. मंत्री राणा सनाउल्लाह ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि “अगर काबुल ने उन्हें खत्म करने के लिए कार्रवाई नहीं की तो इस्लामाबाद अफगानिस्तान में टीटीपी को निशाना बना सकता है.”
इसके जवाब में तालीबान ने पाकिस्तान से कहा,”अफगानिस्तान बिना किसी मालिक के या बिना किसी वारिस के नहीं है और हमेशा की तरह, अपने देश और क्षेत्रीय सुरक्षा और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए तैयार है.” बयान में कहा गया है, “अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. हम किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…