Bharat Express DD Free Dish

स्विफ्ट की शादी में ट्रंप का ट्विस्ट! व्हाइट हाउस ने एरीना की फोटो बदलकर लिखा- Its happened; फैंस हुए नाराज

Taylor Swift Wedding: टेलर स्विफ्ट की शादी के बाद मैडिसन स्क्वायर गार्डन की स्क्रीन पर “JUST&T MARRIED” लिखा दिखाई दिया था. यह संदेश टेलर और ट्रैविस के नाम के शुरुआती अक्षर “T” को जोड़कर लिखा गया था. लेकिन व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट से इसी एरीना की एक बदली हुई तस्वीर पोस्ट की गई. जिसमें स्क्रीन पर Trump is your president लिखा दिखाया गया.

Taylor Swift Wedding

Taylor Swift Wedding

Taylor Swift Wedding: टेलर स्विफ्ट की जिंदगी का सबसे खास दिन था. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की शादी की चर्चा हर तरफ थी. लेकिन इसी खुशी के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्विफ्ट पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा.

दरअसल, शादी के बाद मैडिसन स्क्वायर गार्डन की स्क्रीन पर “JUST&T MARRIED” लिखा दिखाई दिया था. यह संदेश टेलर और ट्रैविस के नाम के शुरुआती अक्षर “T” को जोड़कर लिखा गया था. लेकिन व्हाइट हाउस के आधिकारिक X अकाउंट से इसी एरीना की एक बदली हुई तस्वीर पोस्ट की गई. जिसमें स्क्रीन पर Trump is your president लिखा दिखाया गया. पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया- “Its happened”.

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. कई लोगों ने इसे ट्रंप की ओर से टेलर स्विफ्ट पर नया तंज बताया.

बता दें कि, ट्रंप और टेलर स्विफ्ट के बीच यह दूरियां नई नहीं है. साल 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में टेलर स्विफ्ट ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन किया था. स्विफ्ट ने उस समय कहा था कि कमला हैरिस एक शांत, समझदार और मजबूत नेता हैं. उन्होंने लिखा था कि देश को अराजकता नहीं, बल्कि स्थिर और संतुलित नेतृत्व की जरूरत है.

“मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है”

स्विफ्ट के इस बयान से ट्रंप भड़क गए थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर I HATE TAYLOR SWIFT यानी मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है लिखा था. ट्रंप ने यह भी कहा था कि कमला हैरिस का समर्थन करने की वजह से स्विफ्ट को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

बाद में भी ट्रंप स्विफ्ट पर लगातार हमले करते रहे. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि जब से उन्होंने कहा है कि उन्हें टेलर स्विफ्ट से नफरत है, तब से वह अब उतनी “हॉट” नहीं रहीं.

ट्रंप को अब अच्छा नहीं लगता स्विफ्ट का संगीत

टेलर स्विफ्ट ने 2018 में भी खुलकर राजनीति में अपनी राय रखी थी. उस समय उन्होंने अपने गृह राज्य टेनेसी में दो डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन किया था. स्विफ्ट ने कहा था कि पहले वह राजनीतिक मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बोलने से बचती थीं, लेकिन दुनिया और अपनी जिंदगी में हुई कई घटनाओं के बाद उनकी सोच बदल गई.

ये भी पढ़ें- “कार ठीक कराने पर जेल?” ट्रंप ने छह लोगों को दी माफी; बाइडन प्रशासन पर लगाया न्याय विभाग के हथियारीकरण का आरोप

स्विफ्ट के राजनीति में खुलकर आने से ट्रंप उस समय भी नाराज हुए थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि अब उन्हें टेलर स्विफ्ट का संगीत अब अच्छा नहीं लगता. अब उनकी शादी के मौके पर ट्रंप की इस पोस्ट ने दोनों के पुराने विवाद को फिर से जिंदा कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read