Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Twitter Logo: ट्विटर हैंडल से उड़ गई ‘चिड़िया’, कंपनी हेडक्वार्टर्स पर दिखा नया लोगो X

जब से एलन मस्क ने ट्विटर संभाला है तब से कई बदलाव देखने को मिल रहे है. लेकिन इस पर एलन मस्क ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है.

जब से एलन मस्क ने ट्विटर संभाला है तब से कई बदलाव देखने को मिल रहे है. लेकिन इस पर एलन मस्क ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. दरअसल ट्विटर के आइकॉनिक पहचान ब्लू बर्ड लोगो को हटाने की योजना बना रहे हैं. इसको लेकर एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया कि ट्विटर का लोगो बदलकर X किया जा रहा है. साथ ही  एलन मस्क ने ये भी ऐलान किया है कि ट्विटर के लोगो के साथ ही इसके यूआरएल में भी कुछ बदलाव किया जाएगा.

एलन मस्क ने ट्वीट करके किया ऐलान

कल ही में एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए बताया था कि X.com अब से ट्विटर को रीडायरेक्ट करेगा यानी X.com यूआरएल डालने पर यूजर्स ट्विटर की साइट को असानी से खोल सकते है. वहीं अब X.com डाल कर ट्विटर की साइट खोल सकते है.

मस्क की  ज्यादातर कंपनियों के नाम और लोगो में X शामिल

बता दें कि एलन मस्क की  ज्यादातर कंपनियों के नाम और लोगो में X शामिल है. हाल ही में मस्क की लॉन्च की गई आर्टिफिशियल कंपनी का नाम भी xAI रखा गया है. साथ ही उनकी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन कंपनी का नाम SpaceX है. इसमें भी X शामिल है.

ये भी पढ़ें- Railway Ticket Booking: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की नई फैसिलिटी, अब छोटे स्टेशनों पर टिकट बुक करना हुआ बेहद आसान

ट्विटर से हटने वाला है वर्ड लोगो!

मस्क ने ट्वीट कर लोगो में बदलाव का संकेत दिया.  उन्होंने लिखा है’ जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital