दुनिया

Russia Ukraine War: यूक्रेनी फाइटर पायलट ने सैंटा बन दागी मिसाइल, लोगों ने कहा- सैंटा भी रूस को मात देना चाहता है

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग के 312 दिन पूरे हो चुके हैं. क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर भी यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी हमलों का जवाब दिया. इसके कई वीडियोज और फोटोज भी सामने आए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी फाइटर पायलट को सैंटा क्लॉज के भेष में मिसाइल दागते देखा जा सकता है.

Mig-29 फाइटर जेट से दागीं मिसाइल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Ukraine_defence अकाउंट ने पोस्ट किया है. कैप्शन में बताया गया है कि फाइटर पायलट ने यूक्रेन एयर फोर्स के Mig-29 फाइटर जेट के जरिए हमला किया. उसने अमेरिकी मिसाइल AGM-88 HARM को रूसी टारगेट पर दागा. ये एयर टु सरफेस, एंटी रेडिएशन मिसाइल है.  Mig-29 जेट में दो AGM-88 मिसाइल और दो R-37 शॉर्ट रेंज मिसाइल मौजूद हैं. R-37 एयर टु एयर मिसाइल है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: 200 से अधिक मिसाइलें दागने के बाद रूस ने नए साल पर कीव में किए ड्रोन हमले, यूक्रेन ने भी दिया जवाब

वीडियो को दो लाख से ज्यादा बार देखा गया

इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है. कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा- इस बार सैंटा के पास दूसरे जरूरी काम थे, इसलिए मुझे गिफ्ट नहीं मिला. दूसरे यूजर ने लिखा- इस सैंटा के सामने कोई नहीं टिक सकता. कई यूजर्स ने रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने की कामना भी की.

ये भी पढ़ें- रमजान के महीने में शराब की बिक्री के बाद अब टैक्स में भी छूट- दुबई में अल्कोहल को लेकर सरकार का बोल्ड स्टेप

नए साल पर पुतिन-जेलेंसकी के बीच जुबानी जंग

नए साल के दिन भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की में जुबानी जंग हुई. दोनों ने नए साल पर अपने देश को संबोधित किया. पुतिन ने 9 मिनट लंबे संबोधन में कहा हमारी सेना अपनी मातृभूमि, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

45 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago