Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने लंदन स्थित US Embassy का किया दौरा, मीडिया विशेषज्ञों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास का दौरा किया. इस दौरान उनकी अमेरिकी विदेश विभाग में प्रवक्ता मार्गरेट मैकलाउड के साथ क्षेत्रीय राजनीति, भारत-अमेरिका संबंधों समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई.

Upendra Rai in London

लंदन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय।

Upendra Rai London Visit: पत्रकारिता की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने गुरुवार (28 मार्च) को लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास का दौरा किया. जहां लंदन इंटरनेशनल मीडिया हब के दक्षिण एशिया मीडिया विशेषज्ञों और एंबेसी के अन्य अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

इस दौरान चेयरमैन उपेन्द्र राय को दूतावास के पूरे परिसर का भ्रमण कराया गया और वहां मौजूद ऐतिहासिक चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. दूतावास में बनी अमेरिकी संविधान की भित्तिचित्र वाली दीवार के बारे में भी बताया गया.

यूएस फॉरेन डिपार्टमेंट की स्पोक्सपर्सन से मुलाकात

उपेन्द्र राय लंदन इंटरनेशनल मीडिया हब भी पहुंचे, जहां उन्होंने फारसी मीडिया स्पेशलिस्ट अन्ना लेविन, हिंदी मीडिया स्पेशलिस्ट नीशा जेठवा से भी मुलाकात की. अमेरिकी विदेश विभाग में प्रवक्ता मार्गरेट मैकलाउड के साथ चेयरमैन उपेन्द्र राय की तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसमें क्षेत्रीय राजनीति, अमेरिका और भारत के बीच प्रगाढ़ होते रिश्तों के अलावा भारत में होने वाले चुनावों से संबंधित मुद्दे शामिल रहे.

इन सबके बाद मार्गरेट मैकलाउड भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास की उस दीवार को दिखाने ले गईं, जिस पर ब्रिटेन के सभी राजदूतों के नाम लिखे हैं.

बता दें कि अमेरिका दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों में से एक है..यह आबादी के लिहाज से दुनिया का तीसरा और क्षे​त्रफल के लिहाज से चौथा सबसे बड़ा देश है. अमेरिका साइंस-टेक्नोलॉजी, मिलिट्री-वेपंस के उत्पादन और निर्यात में अव्वल होने के साथ-साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी भी है. यूएन जैसी वैश्विक संस्थाओं के हेडक्वार्टर अमेरिका में ही हैं.

यह भी पढ़िए: ग्लोबल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म से सम्मानित किए गए भारत एक्सप्रेस के CMD और प्रधान संपादक उपेन्द्र राय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest