Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिका से टूटा यूरोप का मोह! ग्रीनलैंड विवाद ने घोला रिश्तों में जहर; सिर्फ 25% लोग मानते हैं ‘दोस्त’

US Europe Relations Crisis: एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सिर्फ 25 फीसदी यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश के रूप में देखते हैं. एल एस्पानोल वेबसाइट पर हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर कहा गया कि कई यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश नहीं मानते हैं.

US Europe Relations Crisis

US Europe Relations Crisis: ग्रीनलैंड विवाद ने यूरोप और अमेरिका के रिश्तों में जो कड़वाहट पैदा की, वो अभी तक दूर नहीं हुई. इसका उदाहरण अमेरिका और इरान के बीच चल रहे युद्ध में भी देखने को मिल रहा है. अब एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सिर्फ 25 फीसदी यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश के रूप में देखते हैं.

एल एस्पानोल वेबसाइट पर हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर कहा गया कि कई यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश नहीं मानते हैं.

सिर्फ एक चौथाई यूरोपीय लोगों का समर्थन

इस रिपोर्ट का शीर्षक है कि ट्रंप अटलांटिक महासागर के जुड़ाव को बर्बाद करता हैः सिर्फ एक चौथाई यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश के रूप में देखते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि यह निष्कर्ष इस फरवरी के मध्य में जारी हुए दो पड़ताल से निकाला गया है. एक है कि थिंक-टैंक विदेशी संबंधों पर यूरोपीय परिषद द्वारा लिखी गयी एक रिपोर्ट और दूसरा है कि ब्रिटिश लोकमत सर्वे कंपनी प्बलिक फर्स्ट और अमेरिकी अख़बार पोलिटिको द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया एक जनमत सर्वेक्षण है.

स्पेन में आंकड़ा सिर्फ 10 प्रतिशत

विदेशी संबंध पर यूरोपीय परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क, ब्रिटेन और पोलैंड में अलग-अलग तौर पर 58 प्रतिशत, 53 प्रतिशत और 47 प्रतिशत लोग अमेरिका को विश्वसनीय मित्र देश के दर्जे से घटाकर जरूरी साझेदार देखते हैं और उस पर अधिक उम्मीद नहीं बांधते. स्पेन में सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अमेरिका यूरोपीय संघ का मित्र देश है.

ये भी पढ़ें- रूस की पेट्रोल स्ट्राइक! 1 अप्रैल से दुनिया में मचेगा हाहाकार; पुतिन के एक फैसले से चरमरा जाएगी ग्लोबल इकोनॉमी

पोलिटिको अखबार के पड़ताल के परिणामों के अनुसार, अब अमेरिका को यूरोप की सुरक्षा की गारंटी के रूप में नहीं देखा गया है. इस अखबार के विश्लेषक एरिन दोहर्टी और यूरोप स्थित चीफ संवाददाता निकोलस विनोकुर ने कहा कि अमेरिका की प्रतिष्ठा के बिगड़ने से विश्व मंच पर अमेरिका की शक्ति को लेकर नयी शंका पैदा हो गयी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital