बुधवार (16 अक्टूबर) दोपहर को संयुक्त राज्य अमेरिका में लाखों यूजर्स के लिए यूट्यूब अचानक ठप हो गया. यूजर्स की रिपोर्ट के आधार पर ऐसी रुकावटों को ट्रैक करने वाले प्लेटफ़ॉर्म, डाउनडिटेक्टर ने अल्फ़ाबेट के स्वामित्व वाले YouTube सेवाओं में भारी रुकावट दिखाई, लगभग 2,03,763 यूजर्स ने यूट्यूब सर्विस में रुकावट का सामना किया.
यूजर्स ने यूट्यूब के म्युजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म, YouTube Music और YouTubeTV में भी रुकावट का सामना किया. 4,873 से ज़्यादा यूजर्स ने YouTube Music में रुकावट रिपोर्ट किया, जबकि 2379 से ज़्यादा यूजर्स ने YouTube TV में समस्याओं का सामना किया.
डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूजर्स को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, उनमें से 54% वीडियो और म्युजिक स्ट्रीमिंग से संबंधित थीं. डाउनडिटेक्ट ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यूट्यूब रुकावट से संबंधित रिपोर्ट 8 लाख के पार कर गयी है.
🚨 An ongoing issue with Youtube has now received over 800,000 reports since being identified at 7:12 PM ET. https://t.co/rPDPMehv8q
Let us know if you are experiencing problems! pic.twitter.com/uRIFNSCR6R
— Downdetector (@downdetector) October 16, 2025
फिलहाल, YouTube ने इस समस्या पर आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि, YouTube सपोर्ट एक्स पर निराश यूजर्स के प्रश्नों का सक्रिय रूप से जवाब दे रही है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस रुकावट के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है.
If you’re not able to play videos on YouTube right now – we’re on it! Thanks for your patience, and you can follow along here for updates: https://t.co/EcPxm09f77
— TeamYouTube (@TeamYouTube) October 16, 2025
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके सबसे ज़्यादा प्रभावित
गूगल के YouTube के डाउन होने की ज़्यादातर रिपोर्टें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम से आईं. कई यूज़र्स ने बताया कि वीडियो लोड नहीं हो रहे थे, स्क्रीन खाली थी, या एरर मैसेज दिखाई दे रहे थे. कुछ ने तो यह भी कहा कि प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड किए गए वीडियो खुल ही नहीं रहे थे.
कुछ देर में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हैशटैग के साथ #YouTubeDown तेजी से ट्रें करने लगा और देखते ही सबसे ज्यादा चर्चा किया जाने वाला टॉपिक बन गया.
ये भी पढ़ें: बिहार का रण: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 101 सीटों पर नाम किए क्लियर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



