Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: भाजपा-सुभासपा गठबंधन की चर्चा तेज, अखिलेश को लेकर साधा ओपी राजभर ने निशाना

ओपी राजभर ने कहा कि आज अखिलेश को आरक्षण और जातीय जनगणना याद आ रहा है, ज़ब सत्ता में थे तब क्यों नहीं याद आया.

OP Rajbhar

ओपी राजभर

Edited by Nitish Pandey

अवनीश कुमार

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दल जहां एक ओर तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं राजनीतिक दलों के गठबंधन को लेकर भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं. इसी बीच भाजपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच गठबंधन को लेकर खबर सामने आ रही है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है और विपक्ष के कान खड़े हो गए हैं. तो वहीं लगातार अखिलेश पर हमलावर ओपी राजभर ने एक बार फिर से सपा प्रमुख पर निशाना साधा है.

बता दें कि वाराणसी दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बीच हुई पौन घंटे की मुलाकात की चर्चा ने प्रदेश में सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है. चर्चा है कि अब ओम प्रकाश राजभर की भाजपा के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में चर्चा होने के बाद अगस्त में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर देंगे. इस चर्चा के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान भी सामने आया है. उन्होंने इस सम्बंध में बताया है कि, मुख्यमंत्री से मुलाकात की खबरें गलत है. हम वहां मौजूद थे लेकिन मुलाक़ात नहीं हुई थी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि शादी में कुछ लोग आये थे लेकिन वह व्यक्तिगत हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजनीतिक उपलब्धता चाहते हैं. इसी के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि, गठबंधन किससे होगा यह तय नहीं है. अगर सपा, बसपा, आरएलडी समेत सभी गैर भाजपाई दल एक साथ आएं तो वह गठबंधन में जायेंगे.

ये भी पढ़ें- वाराणसी के इस गांव में अब नहीं होगा “तेरहवीं” का भोज, पंचायत ने कहा- मरने के बाद खाना खिलाने वालों का होगा बायकॉट

अखिलेश पर जमकर बरसे

वहीं अखिलेश यादव के आरक्षण और जातीय जनगणना पर भी सुभासपा अध्यक्ष जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि आज अखिलेश को आरक्षण और जातीय जनगणना याद आ रहा है, ज़ब सत्ता में थे तब क्यों नहीं याद आया. सुभासपा और भाजपा गठबंधन पर संकेत हैं कि सुभासपा को लोकसभा चुनाव में दो सीटें मिल सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital