Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मिशन 2024: प्रधानमंत्री आवास पर पांच घंटे चली बैठक में BJP ने तैयार किया मेगा प्लान, संगठन में फेरबदल की तैयारी

2024 में लोकसभा और इस साल के आखिर में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है.

पीएम आवास पर बीजेपी की बैठक (फाइल फोटो)

2024 में लोकसभा और इस साल के आखिर में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. बीजेपी इन चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए नई रणनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है. चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार से लेकर संगठन तक में बदलाव किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच बुधवार की रात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की करीब पांच घंटे तक बैठक चली. जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे.

आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति पर मंथन किया गया. वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई है. चुनाव को लेकर अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष और संघ के नेता अरुण कुमार के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं. ये बैठक राज्यों में होने वाले चुनाव के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. बैठक में चुनाव प्रचार के अलावा तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

बीजेपी का मेगा प्लान तैयार

बैठक में बीजेपी ने एक मेगा प्लान भी तैयार किया है. जिसमें देश को तीन सेक्टर्स में बांटा गया है. जिसमें नॉर्थ रीजन, साउथ रीजन और ईस्ट रीजन तय किए गए हैं. इन रीजन में 6, 7 और 8 जुलाई को बैठकें होंगी. जिसमें रीजन के प्रभारी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे.

2024 चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीतिक एक्सरसाइज

बताया जा रहा है कि बैठक में रीजन में आने वाले राज्य प्रभारी, राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे. इसे रीजन की कार्यकारिणी के तौर पर भी देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसे बीजेपी की बड़ी रणनीतिक एक्सरसाइज माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital