Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: प्रियंका गांधी लड़ेंगी वाराणसी से चुनाव! BJP नेता बोले-जमानत हो जाएगी जब्त

अमेठी का गांधी परिवार से गहरा रिश्ता है. अमेठी सीट से कांग्रेस और गांधी परिवार ने कई बार चुनाव लड़ा और जनता का हमेशा प्यार मिलता रहा.

सिद्धार्थ नाथ सिंह (फाइल फोटो)

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लगातार लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी जोरों पर है. कहीं पार्टी का कुनबा बढ़ाने की कवायद हो रही है तो कहीं बड़े और नामी नेताओं के लिए सीट डिसाइड किया जा रहा है. देश का सबसे बड़े राज्य होने के नाते उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर राजनीतिक पार्टियों की नजर है.  इसी कड़ी में कांग्रेस ने यूपी की कमान अजय को सौंपी है. अजय राय ने ऐलान किया है कि राहुल गांधी अमेठी से तो प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी.

अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो जमानत भी जब्त हो जाएगी.  बता दें कि अमेठी के सियासी मैदान में राहुल गांधी और स्मृति ईरानी कुल 2 बार आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों नेताओं ने एक-एक बार जीत दर्ज कर यहां की राजनीति में अपना लोहा मनवाया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने करीब 90 हजार वोट से तो 2019 में स्मृति ईरानी ने करीब 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. हालांकि राहुल पहले यहां से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें– Bengluru News: केएसआर रेलवे स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद, मची अफरा-तफरी

जमानत हो जाएगी जब्त

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ वाराणसी को टारगेट करने के लिए कांग्रेस ने घेराबंदी शुरू कर दी है. इतना ही नहीं मंत्री स्मृति ईरानी को यूपी से आउट करने के लिए राहुल गांधी को एक बार फिर से अमेठी से उतारा जा रहा है. पहले भी पिछले 2 बार के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के वाराणसी के चुनावी मैदान की अटकलें तेज हुई थीं लेकिन दोनों ही बार प्रियंका गांधी ने वाराणसी ही नहीं बल्कि यूपी की किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ा था.

वहीं इस बार कांग्रेस कई बड़े नेता प्रियंका गांधी को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की सलाह दे चुके हैं तो वहीं इन सभी अकटलों के बीच यूपी में बीजेपी के नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी.

अमेठी का गांधी परिवार का गढ़

अमेठी का गांधी परिवार से गहरा रिश्ता है. अमेठी सीट से कांग्रेस और गांधी परिवार ने कई बार चुनाव लड़ा और जनता का हमेशा प्यार मिलता रहा. गांधी परिवार के 4 सदस्य यहां अब तक चुनाव लड़ चुके हैं. जहां राजीव गांधी ने 4 बार तो वहीं संजय गांधी 1 बार, सोनिया गांधी भी 1 बार और राहुल गांधी 3 बार चुनाव लड़कर सांसद बने हैं.

बताते चलें कि 2019 में करीब 21 साल बाद कांग्रेस को अमेठी की सीट से हार का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी साल 2004 में यहां से पहली बार सांसद के रूप में चुने गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital