Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नए साल से सस्ती होंगी उड़ानें, यूपी के इन शहरों में शुरू हो रही उड़ान सेवा

यूपी में सस्ती होगी हवाई यात्राएं

नए साल मे (regional connectivity scheme) के तहत यात्रियों को सस्ती उड़ान की सौगात फिर से सौगात मिलेगी. लखनऊ से मुरादाबाद, चित्रकूट और आजमगढ़ के लिए हवाई सेवाएं देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 72 सीटर एटीआर विमानों की जगह 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे.

PM नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसका  मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को हवाई जहाज से सफर करवाने का लक्ष्य रहा है. इसके तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से उड़ान 1, उड़ान 2, उड़ान 3 सहित कई चरणों में सेवाओं की शुरुआत की गई. मगर कोविड और अन्य कारणों से इन सस्ती उड़ानों को जारी नहीं रखा जा सका. सस्ती उड़ानों की दर ढाई हजार रुपये तक थी. इसी क्रम में एक बार फिर केंद्र सरकार ने उड़ान के तहत यूपी के आठ जिलों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है. गुरुग्राम की कंपनी को लाइसेंस दिया है. की लखनऊ, प्रयागराज, श्रावस्ती, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, म्यूरपुर कोरबा और मुरादाबाद के बीच उड़ानें शुरू करेगी. जल्द से जल्द उड़ानों का शेड्यूल जारी किया जाएगा.

72 की जगह 19 सीटर

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (regional connectivity scheme) के तहत पहले 72 सीटर एटीआर विमानों को संचालित किया जा रहा था. लेकिन यात्री नहीं मिलने की वजह से एयरलाइनों को नुकसान हो रहा था. अब 19 सीटर सेवाएं शुरू करने की तैयारी की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital