Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद ठंड की दस्तक, राजधानी समेत उत्तर भारत में आज ये रहेगा मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का यह बदलाव देखने को मिला. कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई.

Weather-News-How-wil

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में कल रात हुई बारिश के बाद ठंड की शुरुआत होती दिखी. हालांकि, बारिश से पहले ही ठंडी हवाएं चलना शुरु हो गई थीं. वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इसके अलावा कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं.

बारिश अभी और बढ़ाएगी ठंड

उत्तराखंड में भी मौसम के बदलाव के साथ कल सोमवार के दिन बारिश और ठंड देखने को मिली. उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में मौसम की पहली बर्फबारी भी हुई. वहीं ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. उत्तर भारत के कई तराई इलाकों में मौसम का यह बदलाव देखने को मिला. कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है.

दिल्ली में इतना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. वहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है.

जानें लखनऊ से लेकर गाजियाबाद के मौसम का हाल

मौसम विभाग के ताजा अफडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है. लखनऊ में भी आज के दिन बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और मैक्सिमम 30 डिग्री रहने की संभावना है. गाजियाबाद में भी आज बादल छाए रहेंगे. वहीं मौसम विभाग द्वारा बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है.

इसे भी पढ़ें: Punjab News: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, सरकारी दफ्तर में घुसकर किया था हंगामा

मौसम का पूर्वानुमान

बात करें दक्षिण भारत की तो लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में समान्य बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर भारत में भी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी हल्की या फिर मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं इन राज्यों में कुछ जगहों हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है. आज के दिन पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी या फिर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital