Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा

तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है. वहीं गाजियाबाद के डासना में दर्दनाक हादसा हुआ है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सिकरोड गांव के पास उल्टी दिशा में जा रही एंबुलेंस कैंटर से टकरा गई.  जिससे हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि4 लोग  घायल हो गए.  वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला मसूरी थाना क्षेत्र के सिकरोड के पास का है.

‘हादसे की भयानक तस्वीरें’

ये हादसा इतना भयानक था कि तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है. सरकारी एम्बुलेंस और कैंटर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में  2 लोगों की  मौत हो गई.

एम्बुलेंस और कैंटर की  जोरदार टक्कर से कैंटर भी पलटा गया. जिसके बाद स्थानिय लोग भी मौके पर पहुंच गए.

घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं  घटना की जानकारी मिलते ही मरने वालों के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.  बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह ये हादसा हुआ है. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital