Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की सेवा करने का सुनहरा अवसर, 31 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन, ये है प्रक्रिया

Pujari Recruitment: पात्रता एवं शर्तों में पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा भी होना चाहिए. इसके लिए परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से परीक्षा ली जाएगी.

रामलला

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं जनवरी में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है. इसलिए कार्यक्रम को लेकर खास व्यवस्था की जा रही है. इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति को लेकर आवेदन मांगे हैं और इसके लिए पूरी जानकारी भी मीडिया के साथ शेयर की है.

Ram Mandir

 

20 से 30 साल होना चाहिए उम्र

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारियों की नियुक्ति के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं. यानी आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है. रामलला की सेवा करने के इच्छुक भक्त 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं लेकिन उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. पात्रता एवं शर्तों में पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा भी होना चाहिए. इसके लिए परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से परीक्षा ली जाएगी. बता दें कि भर्ती में अयोध्या परिक्षेत्र के आवेदक को वरीयता दी जाएगी.  वहीं जो परीक्षा में सफल होगा, उसे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद पुजारी पद पर बहाली कर दी जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण काल के दौरान अभ्यर्थी को दो हजार रुपए मासिक छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें– UP Politics: “…सपने देखने का अधिकार सबको है” सपा खेमे से अखिलेश को भावी पीएम बताए जाने पर भूपेंद्र चौधरी ने ली चुटकी

इस तरह करना होगा आवेदन

रामलला की सेवा करने के इच्छुक राम भक्त [email protected] पर आवेदन भेज सकते हैं. इसी के साथ इस साइट पर जाकर पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को विद्वान आचार्यों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा और इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षित अर्चक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. बता दें कि अभ्यर्थी के खाने पीने की व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से ही की जाएगी.

हाल ही में बढ़ा है वेतन

बता दें कि वर्तमान में राम मंदिर में कुल पांच पुजारी कार्य कर रहे हैं, जिसमें से एक मुख्य पुजारी और चार सहायक पुजारी राम मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आचार्य सत्येंद्र दास रामलला के मुख्य पुजारी हैं. बता दें कि हाल ही में मंदिर के सभी पुजारियों और कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital