Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: नवम्बर में मिलेंगी बंपर छुट्टियां, यूपी में इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल और बैंक

Holidays in UP: उत्तर प्रदेश में कस्तूरबा गांधी स्कूल में धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर 10, 11, 12 और 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है.

फोटो सोशल मीडिया

Holidays in November 2023: नवम्बर माह शुरू होते ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है. तो इसी के साथ शुरू हो गया है छुट्टियों का सिलसिला. जिससे न केवल स्कूली बच्चों बल्कि बड़ों के चेहरे पर भी खुशी की लहर दौड़ गई है. तो हर कोई छुट्टियों की लिस्ट को लेकर जानना चाह रहा है कि आखिर कब से स्कूल व ऑफिस बंद रहेंगे. तो वहीं अवकाश के कारण बंद होने जा रहे सरकारी विभागों में लोग अपने पेंडिंग पड़े अपने तमाम कामों को जल्द से जल्द निपटाने की तैयारी कर रहे हैं. तो वहीं धनतेरस, दीपावली और छठ के चलते नवम्बर महीने में लोगों को लंबी छुट्टियां मिलने जा रही हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जहां एक ओर सरकारी से लेकर कई निजी कार्यालयों में अवकाश को लेकर जश्न है तो वहीं उत्तर प्रदेश में कस्तूरबा गांधी स्कूल में धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर 10, 11, 12 और 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है. इसी के साथ डाला छठ के मौके पर 19 और 20 नवंबर को भी स्कूल बंद रहने की खबर सामने आ रही है. तो वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में 2 नवंबर को बाराबंकी के स्थानीय लोगों के लिए देवा मेला का अवकाश दिया गया है.  प्राइमरी स्कूलों में 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 12 नवंबर को दीपावली, 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती, 19 नवंबर को छठ पूजा पर्व, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर भी छुट्टी रहेगी. तो इसी के साथ बैंक और इंश्योंरेंस सेक्टर में 11, 12 और 13 नवंबर को दीपावली, 15 नवंबर को भैयादूज, 25 नवंबर को चौथे शनिवार और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Diwali और छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, UP सरकार इन रूट्स पर दौड़ाएगी 200 अतिरिक्त बसें, परिवहनकर्मियों की छुट्टियां रद्द

बैंक बंद रहेंगे 9 दिन

वहीं त्योहारी सीजन में बैंकों में भी कई दिन अवकाश रहेंगे. तो वहीं इन छुट्टियों को देखते हुए त्योहार फीका न हो तो लोग पहले ही बैंकों से रुपयों के निकालने से लेकर तमाम जरूरी काम निपटाने में जुटे हैं. इस दौरान बैंकों में काफी भीड़ भी देखी जा रही है. यूपी में नवंबर माह में कुल 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें 5, 12, 19 और 26 नवंबर को बैंक रविवार की छुट्टी के चलते बंद रहेंगे. तो इसी के साथ 11 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 20 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा. इसी के साथ13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को भैया दूज और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दौरान भी बैंकों के बाद रहने की खबरें सामने आ रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital