Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: “भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले आज मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं”, कांग्रेस पर स्मृति ईरानी ने बोला हमला

मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहा है. कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के अलावा अन्य दलों के नेता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं.

smriti Irani

स्मृति ईरानी (फोटो फाइल)

मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहा है. कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के अलावा अन्य दलों के नेता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने के लिए कटनी और छिंदवाड़ा जिले की सीटों पर प्रचार किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकार रही थी, लेकिन अब उनके नेता मंदिर-मंदिर दौड़ रहे हैं. मध्य प्रदेश की जनता 17 नवंबर को पूरी तरह से खारिज करने वाली है. बीजेपी को एक बार फिर से जिताने के लिए जनता ने कमर कस ली है.

स्मृति ईरानी ने बोला हमला

बता दें कि स्मृति ईरानी ने प्रत्याशियों के समर्थन में बरही विधानसभा और चौरई में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार ने साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया था. जिसमें उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था, लेकिन अब वही लोग मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं.

22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले कांग्रेस बीजेपी का मजाक उड़ाती थी. पूछा जाता था कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण कब पूरा होगा, तो उनके बता दें कि हम सिर्फ मंदिर का निर्माण ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि ये भी बता रहे हैं कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएग

पीएम मोदी ने बढ़ाई मुफ्त राशन की योजना

स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 80 करोड़ गरीब जनता के लिए मुफ्त राशन की योजना को 5 साल तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है. पीएम मोदी देश के लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों को देखने के बाद ये अहम फैसला लिया है. इस फैसले से जहां पूरा देश खुश नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस अब नाराज हो गई है. वह नहीं चाहती है कि गरीबों का जीवन भी सुधरे.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी ने हमास के नाम पर मांगे वोट, कहा- हम फिलिस्तीन के साथ हैं, वीडियो वायरल

बता दें कि 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा. एक चरण में मतदान होने के बाद 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे. राज्य में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई देखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital