Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

YouTuber Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप को कोर्ट ने दी जमानत, NSA का आरोप भी खारिज

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को मद्रास की मदुरै पीठ ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मनीष कश्यप को जमानत दे दी है. इसके साथ ही मनी। कश्यप पर लगाए गए NSA को भी खारिज कर दिया है.

मनीष कश्यप को मिली जमानत

मनीष कश्यप को मिली जमानत

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को मद्रास की मदुरै पीठ ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मनीष कश्यप को जमानत दे दी है. इसके साथ ही मनी। कश्यप पर लगाए गए NSA को भी खारिज कर दिया है. मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों की पिटाई का फर्जी वीडियो चलाकर माहौल खराब करने का आरोप लगा था. जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मनीष पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

लालू परिवार पर साधा था निशाना

बीते महीने पटना कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष कश्यप ने गुस्से में जमकर लालू परिवार के खिलाफ हमला बोला था. मनीष ने कहा था कि ” 6 महीने से सब बर्दाश्त कर रहा था, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से जा चुका है. जेल में मुझे नशेड़ी, गंजेड़ियों के साथ बैठाया जाता था. लोग मेरे मुंह पर फूंकते थे. पुलिस देखते हुए भी अनजान बनी रहती थी.”

यह भी पढ़ें- Delhi News: दिवाली के मौके पर आबकारी विभाग की बल्ले-बल्ले, दिल्ली में शराब बिक्री में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

फौजी का बेटा हूं, झुकूंगा नहीं- मनीष कश्यप

मनीष कश्यप ने पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर ये भी कहा था कि एक दिन जब हम सरकार बनाएंगे तो बताएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है. उन्होंने ये भी कहा था कि सरकार और पुलिस ने उन्हें झुकाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो लोग नहीं जानते हैं कि मैं फौजी का बेटा हूं. चारा चोर नहीं हूं. इन लोगों के सामने कभी नहीं झुकूंगा. हाथ में लगी हथकड़ी को दिखाते हुए मनीष ने कहा था कि ” मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे.”

मनीष कश्यप पर लगा था NSA

बता दें कि मनीष कश्यप पर उस समय कानूनी शिकंजा कसा गया था, जब तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी श्रमिकों पर हिंसा का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो चलाया गया था. जिसको लेकर कहा गया था कि मनीष कश्यप ने फर्जी वीडियो के जरिए हिंसा फैलाने और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है. इसी वीडियो के आधार पर तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बाद में तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप पर NSA की धारा भी लगाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest