Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: दीवाली की रात पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प, सदमे में पत्नी और बेटी

पीएसी इंस्पेक्टर दीवाली की रात बेटी और पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के घर पर डिनर के लिए गए थे और वहां से लौट कर अपने घर का गेट खोल रहे थे, तभी गोली मार दी गई.

फोटो-सोशल मीडिया

UP PAC Inspector Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है तो वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. दीवाली की रात हुई इस घटना के कारण परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं. पत्नी और बेटी की आंखों के सामने हुए हादसे के कारण दोनों सदमे में हैं.

सूत्रों के मुताबिक, मानस विहार निवासी सतीश कुमार (52) चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे. दीवाली के मौके पर वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ एक रिश्तेदार के घर डिनर करने गए थे और वहां से रात करीब दो बजे घर वापस लौटे. बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद वह कार से उतरकर घर का गेट खोल ही रहे थे कि तभी एक बदमाश ने उनको गोली मार दी और भाग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. उनकी पत्नी व बेटी ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी. डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने मीडिया को घटना के सम्बंध में बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई है. सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं. वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा. वहीं इस हादसे से पत्नी और बेटी सदमे में हैं.

ये भी पढ़ें- Agra News: होम स्टे होटल में महिला के साथ गैंगरेप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 5 गिरफ्तार

आंखों के सामने मार दी गोली

घटना को लेकर मृतक की बेटी ने बताया कि जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त वह अपने पिता के साथ थी और मां भी साथ में थीं. बेटी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ कार में बैठी थीं. चूंकि घर का गेट खोलना था, इसलिए पापा कार से उतरे और गेट खोलने लगे. इसी दौरान किसी ने पापा को गोली मार दी. इस दौरान रो-रो कर सतीश कुमार की बेटी ने बताया कि उसकी आंखो के सामने उसके पिता की हत्या कर दी गई. बेटी ने बताया कि जब पापा को गोली लगी तो वह वह अपनी मां के साथ पिता की ओर दौड़ी तो देखा वह खून से लथपथ होकर गिरे पड़े हैं और चंद सेकेंड में उनकी आंखें बंद हो गईं. उनको तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बेटी ने कहा कि पूरी घटना उसके साथ ही उसकी मां के दिल-दिमाग में बैठ गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital