Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amrit Bharat Express: 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या को देंगे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, रेल मंत्री ने बताई खासियत

Amrit Bharat Express:  अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसको लेकर पूरी रामनगरी को भव्य तरीके से सजाने संवारने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है.

Amrit Bharat Express

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Amrit Bharat Express:  अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसको लेकर पूरी रामनगरी को भव्य तरीके से सजाने संवारने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है. इन सबके बीच अयोध्या को देश-विदेश से जोड़ने के लिए भी मोदी सरकार लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में अब 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या को 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे.

30 दिसंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

30 दिसंबर को पीएम मोदी इन ट्रेनों को देश को समर्पित करेंगे. इससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत ट्रेन के रैक का निरीक्षण किया. उन्होंने अमृत भारत ट्रेन में इस्तेमाल की गई अत्याधुनिक और उन्नत टेक्नोलॉजी की सराहना की. रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत पुश-पुल टेक्नोलॉजी पर आधारित है. ये ट्रेन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है. पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक चलेगी. इसके अलावा दूसरी ट्रेन बेंगलुरू से मालदा के बीच. इस दौरान पीएम मोदी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

रेल मंत्री ने बताई ट्रेन की खासियत

रेल मंत्री ने आगे बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस में पुश-पुल टेक्नोलॉजी है. इसमें एक इंजन आगे खींचता है और दूसरा पीछे से धक्का देगा. इसलिए ट्रेन फौरन स्पीड पकड़ लेगी. इससे रूट पर आने वाले मोड़, पुलों और स्टेशन के बीच में लगने वाले समय में बचत होगी. इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों की तुलना में कम झटके लगेंगे. ट्रेन के टॉयलेट की डिजाइन इस तरह से बनाई गई है कि पानी की कम खपत होगी. यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसका किराया सामान्य़ ट्रेनों से 10 फीसदी ज्यादा होगा.

यह भी पढ़ें- Israel की एयरस्ट्राइक में टॉप ईरानी कमांडर ढेर, जनरल कासिम सुलेमानी का था करीबी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस में विश्व की दो सबसे खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. मेक इन इंडिया के तहत इस टेक्नोलॉजी को भारत में ही बनाया गया है. उन्होंने कहा कि पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नॉन एसी है. इनमें यात्रियों के लिए लगेज वाले बर्थ में भी कुशन लगा है. हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट और एक खास रैंप डिजाइन की गई है. ट्रेन में कुल 22 कोच लगे हैं. जिसमें 1800 लोग सफर कर सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital