Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Today: उत्तर भारत में जानलेवा शीतलहर, यूपी से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम कब तक ढाएगा सितम

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. क्योंकि इन इलाकों में तापमान सामान्य मासिक अधिकतम तापमान से नीचे रहने का अनुमान लगाया गया है.

Weather Today: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से दिन का तापमान काफी नीचे गिर गया है तो वहीं दिनभर कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं बिहार में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने जनवरी महीने के लिए देश के कई भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति रहेगी. क्योंकि इन इलाकों में तापमान सामान्य मासिक अधिकतम तापमान से नीचे रहने का अनुमान लगाया गया है. वहीं राजधानी दिल्ली के लिए भी आज यानी 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है. आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.

शीतलहर की चपेट में पंजाब-हरियाणा

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड रही और शहर का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य सीमा से 6 डिग्री कम था. वहीं पंजाब में बर्फिली ठंड़ी हवाओं ने लुधियाना और पटियाला में दिन के समय लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. वहीं जनवरी महीने के लिए पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. यहां अधिक तापमान सामान्य से कम 10.6 डिग्री सेल्सियस और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

देश के इन हिस्सों में होगा ठंडे दिन का अनुभव

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ठंडे दिन का अनुभव होगा क्योकि इन इलाकों में तापमान सामान्य मासिक अधिकतम तापमान से नीचे रहने का अनुमान लगाया गया है. इतना ही नहीं अहले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंजे दिन की स्थिती जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:Train Running Status Live: कोहरे से ट्रेनें हुईं घंटों लेट, रेलवे स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते दिखे यात्री, यहां देखें लिस्ट

जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो आज यानी 2 जनवरी को दिल्ली के तापमान में गिरावट की उम्मीद है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं हल्का कोहरा भी रहने का अनुमान लगाया गया है. बता दें कि दिल्ली में इस हफ्ते हल्का कोहरा बना रहेगा और धूप की उम्मीद कम है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital