Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में राम धुन बची तो विराट ने उठा लिया ‘धनुष’, भारतीय दिग्गज का वीडियो वायरल विराट ने उठाया धनुष

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच में विराट कोहली मैदान पर छा गए हैं, वह बीच मैदान में मैच के दौरान भगवान राम की तरह एक्ट करते नजर आए हैं.

Virat Kohli

विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs SA: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका में है. जहां दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. वहीं साउथ अफ्रीका में इन दिनों राम नाम की चर्चा भी खूब हो रही है. भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान स्टेडियम में राम सिया राम गाना भी बजाया जाता है. पहले केएल राहुल इस गाने का जिक्र करते हुए दिखाई दिए. वहीं अब विराट कोहली भी मैदान पर छा गए हैं, वह बीच मैदान में मैच के दौरान भगवान राम की तरह एक्ट करते नजर आए हैं.

विराट ने उठाया धनुष

साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान 16वें ओवर में केशव महाराज स्ट्राइक पर थे. उसी दौरान स्टेडियम में राम सिया राम गाना बजने लगा. इसी समय फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने भगवान राम की तरह हाथों से धनुष बनाकर बाण चलाते हुए नजर आए. उसके बाद वह हाथ जोड़कर प्रणाम भी करते दिखे.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में भारतीय गेंदबाज के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, 55 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

केशव महाराज के लिए बजाया जाता है यह गाना

इससे पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने विकेटकीपिंग करते हुए केशव महाराज से कहा था कि वह जब भी क्रीज पर आते हैं तो यह गाना बजाया जाता है. इस पर केशव महाराज ने भी सहमति जताई थी. बता दें कि केशव महाराज हिंदू धर्म को फॉलो करते हैं और वह जब भी भारत दौरे पर आते हैं तो मंदिर जरूर जाते हैं.

23.2 ओवर में साउथ अफ्रीका ऑलआउट

मेजबान टीम पिच पर हासिल किए गए असमान उछाल और मूवमेंट से निपटने में विफल रही और पूरी टीम 23.2 ओवर में ऑलआउट हो गई. मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए. उन्होंने 9 ओवर के अपनी स्पैल में 15 रन देकर 6 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. यह उनके टेस्ट करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिराज से पहले इस तरह का प्रदर्शन बायें हाथ के पूर्व दिग्गज स्पिनर मनिंदर सिंह के नाम था. जिन्होंने साल 1986-87 में बेंगलुरू में पाकिस्तान के खिलाफ लंच से पहले तक पांच विकेट झटके थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital