Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बचाव के बाद मां की गोद में झपकी लेते हाथी का बच्चा , 2024 का ये Viral Video नहीं देखा तो क्या देखा

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने एक्स पर अविश्वसनीय तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, “जब एक तस्वीर लाखों शब्दों के बराबर होती है.”

मां के साथ सो रहा हाथी का बच्चा

मां के साथ सो रहा हाथी का बच्चा

Viral Video: पोलाची के अनामलाई टाइगर रिजर्व से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक हाथी का बच्चा और उसकी मां को शांति से सोते हुए देखा गया. अब आप सोच रहे होंगे कि इस तस्वीर में नया क्या है? जी हां, तस्वीर तो सामान्य है, लेकिन इसके पीछे की इमोशनल कहानी आपका दिल जरूर पिघला देगी. तस्वीर में दिख रहा बच्चा टस्कर कई दिनों की नींद हराम करने के बाद अपनी मां के साथ शांति से सो रहा था. हाथी के बच्चे को को पोलाची में अनामलाई टाइगर रिजर्व में वन अधिकारियों द्वारा बचाया गया था. इसे बचाने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करना पड़ा था.

सुप्रिया साहू ने शेयर की तस्वीरें

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने एक्स पर अविश्वसनीय तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, “जब एक तस्वीर लाखों शब्दों के बराबर होती है. बचाया गया हाथी का बच्चा, मां के पास आने के बाद, बड़े झुंड के साथ फिर से चलने से पहले अपनी मां की आरामदायक बाहों में दोपहर की झपकी लेता है. साहू ने कैप्शन में लिखा, अनामलाई टाइगर रिजर्व में कहीं वन क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा ली गई तस्वीर जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रख रहे हैं.

यहां देखें वीडियो…

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital