Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार में भाजपा कर रही नीतीश के न्योते का इंतजार, तीनों पार्टियों ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक

Bihar Political Crisis: बिहार में नीतीश कुमार जल्द ही एनडीए का दामन थाम सकते हैं. हालांकि अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

Bihar Political Crisis Nitish Kumar Tejashwi Yadav

नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की राहें हुई जुदा.

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के रास्ते क्लियर हो चुके हैं. बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है. जेडीयू-आरजेडी की राहें एक बार फिर जुदा हो गई है. हालांकि इस सबके बीच भाजपा खामोश है. उसे बिहार में सरकार बनाने की जल्दबाजी नहीं है.

2022 में नीतीश कुमार से मात खा चुकी भाजपा अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. जानकारी के अनुसार भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं को निर्देश दिए हैं. वे नीतीश की ओर से ऑफर आने का इंतजार करें. ऐसे में अभी तक नीतीश ने भाजपा से संपर्क नहीं किया है. जानकारों की मानें तो नीतीश को लग रहा है कि भाजपा संपर्क करेगी.

अब जानिए कल क्या हुआ?

गणतंत्र दिवस पर बिहार की राजनीति में जो कुछ भी हुआ उसकी पटकथा तो कई दिनों पहले लिख दी गई थी. जब पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की. इसके बाद नीतीश कुमार ने अरसे बार ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफ की. इसके अगले दिन नीतीश ने परिवारवाद पर निशाना साधा. फिर कैबिनेट मीटिंग 20 मिनट में ही खत्म हो गई. इसके बाद कल हुए गणतंत्र दिवस समारोह में तेजस्वी-नीतीश डेढ़ घंटे तक मंच पर रहे लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.

यह भी पढ़ेंः ‘आज हम दुनिया के सामने एक साथ…’, मैक्रों संग बैठक के बाद प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्‍पीच, ये हस्तियां रहीं मौजूद

जानकारों की मानें तो लालू ने नीतीश को 5 बार फोन किया लेकिन नीतीश कुमार ने फोन नही उठाया. इस दौरान लालू ने अपने लैंड लाइन से भी फोन मिलाया, लेकिन उस दौरान भी बात नहीं हुई.

आज बैठकों का दौर

हालांकि आज नीतीश कुमार ने सुबह 10 बजे अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए में शामिल होने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. इस बीच आरजेडी ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. भाजपा भी आज बैठक करेगी. बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना पहुंचेंगे और भाजपा कार्यसमिति की बैठक लेंगे.

यह भी पढ़ेंः तेजस्वी के नाम की स्लिप हटाई और… राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का Video वायरल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital